एक्सप्लोरर

श्रमिक ट्रेन को रोककर महिला को कराया गया प्रसव, पिता ने नवजात का नाम रखा कोविड

श्रमिक स्पेशल ट्रेन के जरिये प्रवासी मजदूर अपने घरों को जा रहे हैं. इन्हीं में एक महिला श्रमिक को प्रसव पीड़ा हुई तो ट्रेन रोककर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया

बाराबंकी, एबीपी गंगा। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर कर गुजरात के सूरत से गाजीपुर जा रही महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. इस दौरान ट्रेन को बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर रोककर महिला को रामनगर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करवाया गया. यहां महिला ने अस्पताल के गेट पर ही एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के पिता ने नवजात का नाम कोविड रखा.

लॉक डाउन के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों के माता पिता उनका नाम भी कोरोना महामारी के बीच कुछ ऐसा रख रहे है, जिससे जिंदगी में ये पल हमेशा उन्हें याद रहे. नवजात बच्चों का नाम कोरोना महामारी से जोड़कर रखे जा रहे हैं. बाराबंकी के बुढ़वल जंक्शन पर श्रमिक ट्रेन से एक दंपति परिवार सूरत से चलकर गाजीपुर जा रहा था. इसी दौरान पत्नी शारदा को लेबर पेन होना शुरू हो गया. जब ट्रेन बुढवल स्टेशन पर रुकी तो दंपति ने फैसला किया ट्रेन से उतरना ही बेहतर होगा. पति ने अपनी पत्नी को ट्रेन से बुढवल स्टेशन पर उतार लिया. जीआरपी के कांस्टेबल प्रदीप कुमार और आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरपी सिंह के माध्यम से रेलवे ओवर ब्रिज पार करवाया और 108 नंबर पर एंबुलेंस को बुलाकर सीएचसी रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया.

पीड़िता ने यहां नवजात को जन्म दिया. महिला के पति ने बताया कोरोना के चलते उन्होंने अपने बच्चे का नाम कोविड रखा है. वहीं अस्पताल में कुछ मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा. पत्नी को जब पेन हो रहा था उस समय अस्पताल में कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं हो रहा था. जिसके कारण कोविड का जन्म अस्पताल के गेट पर ही हो गया था. एएनम से दर्द की दवा के लिए या इंजेक्शन लगाने के लिए कहा गया लेकिन यहां कोई सुनने को तैयार नहीं था. पीड़िता के पति ने बताया अस्पताल में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. न लाइट थी न ही खाने को कुछ मिला. सारी रात परेशानियों में ही गुजारनी पड़ी जिसके कारण जच्चा बच्चा को प्राइवेट एंबुलेंस बुलाकर गाजीपुर लेकर निकलना पड़ा है.

वहीं डॉक्टर एसके राय का कहना है कि एएनम सविता व स्टाफ की पूरी मदद से रात में लगभग नौ बजे के आसपास प्रसव कराया गया. जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ्य हैं. पिता ने कोरोना महामारी के माहौल को देखते हुए बच्चे का नाम कोविड रखा. जिसे आज डिस्चार्ज कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget