एक्सप्लोरर

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में 'सीरियल किलिंग', एक ही परिवार के पांच लोगों की ईंट-पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

Prayagraj Murder Case: थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में 5 लोगों की ईंट पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. खबर ये भी है कि हत्या के बाद घर में आग लगा दी गई.

Prayagraj Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में संगम नगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में 5 लोगों की ईंट पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. खबर ये भी है कि हत्या के बाद घर में आग लगा दी गई. सामूहिक हत्या की इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है. 

पुलिस टीम पहुंची
इस निर्मम हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कवाड की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है. बता दें कि प्रयागराज के गांगापार इलाके में लगातार सिसलिलेवार तरीके से पूरे परिवार की हत्याएं हो रही हैं. यह यूपी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. हर चार से पांच महीने में इस इलाके में इसी तरह की वारदात होती है. रात के अंधेरे में पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाता है.

किन लोगों की हत्या हुई
यहां परिवार के मुखिया 55 वर्षीय राजकुमार यादव सहित 50 वर्षीय पत्नी कुसुम, 25 वर्षीय बेटी मनीषा की भी हत्या कर दी गई. 30 वर्षीय बहू सविता और दो साल की मासूम पोती साक्षी की भी हत्या हुई है. प्रदीप कुमार यादव ने अपने भाई-भाभी और अन्य के मौत की सूचना पुलिस को दी थी.

रेप की आशंका
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. मृतक महिलाओं के कपड़े अस्त व्यस्त मिले हैं. बहू और बेटी के साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है. पुलिस हत्या की वजह तलाश करने में जुटी है और ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है.

मायावती ने की कार्रवाई की मांग
इस घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि, ''उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दुःखद, निन्दनीय और चिन्ताजनक. सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे.''

Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफर रुकवाने का अजीब हथकंडा, शिक्षकों ने छात्राओं को छत पर किया 'अगवा'

नहीं थम रही सिरियल किलिंग 
इस तरह के ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली रहते हैं. यहां सीरियल किलिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले शनिवार को ही इसी गांगापार इलाके में इसी तरह की एक घटना हुई थी जहां एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इन दोनों घटनास्थल में सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी है. 

पुलिस कुछ खास नहीं कर पाती
पिछले 10 साल में इस तरह की कम से कम 20 बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. ज्यादातर मामलों में पुलिस कुछ खास नहीं कर पाई है. एक हफ्ते के अंदर लगभग एक ही इलाके में पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा जाना कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है. ज्यादातर मामलों में पुलिस तह तक जाने की कोशिश नहीं करती है. 

Amethi Police News: अमेठी में महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिता ने जताई हत्या की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget