एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2022: प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, नकल रोकने के लिए किए गए ये खास इंतजाम

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं क्लास के परीक्षाएं कल यानी 24 मार्च से शुरू हो रही हैं. इसे लेकर प्रयागराज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिले में 321 केन्द्र बनाए गए हैं.

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं क्लास की परीक्षाएं कल यानी 24 मार्च से शुरू हो रही हैं. परीक्षा को लेकर बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज जिले में 321 केंद्र बनाए गए हैं. जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए अफसरों ने स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं. 
 
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी
डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक जिले को 24 सेक्टर में बांटा गया है. इसके साथ ही आठ तहसीलों में जोनल मजिस्ट्रेट और तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही 321 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है. जिले में 10 सचल दस्ते भी बनाए गए हैं. प्रयागराज जिले में 38 संवेदनशील और 24 अतिसंवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं. डीआईओएस के मुताबिक जिले में 15 राजकीय विद्यालयों 135 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और 171 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिले में हाई स्कूल में 93 हजार 559 और इंटरमीडिएट में 93 हजार 340 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. इस तरह से जिले में कुल एक लाख 86 हजार 899 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होंगे. 
 
नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध
आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक नकल रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है. डीआईओएस ऑफिस में बनाए गए कंट्रोल रूम को सीधे राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है. इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र या कक्ष निरीक्षक के नकल में लिप्त पाए जाते हैं तो उन पर नकल अधिनियम 1998 के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 
ये भी पढ़ें-

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget