एक्सप्लोरर

प्रयागराज: सिपाही भर्ती में रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिसकर्मी सहित दो गिरफ्तार

गिरफ्तार पुलिसकर्मी पर सिपाही भर्ती में अभ्यर्थी को फिजिकल टेस्ट में पास कराने के नाम पर दलाल के जरिए चालीस हज़ार रूपए की रिश्वत लेने का आरोप है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में खाकी के दामन पर दाग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एसएसपी अभिषेक दीक्षित के भ्रष्टाचार के आरोपों में सस्पेंड होने के बाद प्रयागराज में एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

इस पुलिसकर्मी ने सिपाही भर्ती में अभ्यर्थी  को फिजिकल टेस्ट में पास कराने के नाम पर दलाल के जरिए चालीस हज़ार रूपए की रिश्वत ली थी. ये पुलिसकर्मी इतना शातिर है कि इसने नगद के बजाय पेटीएम के ज़रिए डिजिटल तरीके से रिश्वत ली थी. बृजेन्द्र सिंह परिहार नाम के फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ने राघवेंद्र त्रिपाठी नाम के एक अभ्यर्थी  से मेडिकल टेस्ट पास कराने के नाम पर चालीस हज़ार रूपये में डील की थी.

मामले का खुलासा होने पर जांच की गई तो आरोप सही पाए गए. इस पर कर्नलगज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पीटीआई बृजेन्द्र और दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह का कहना है कि इस मामले में मेडिकल बोर्ड में शामिल डाक्टरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में कोरोना के मामले दो लाख के पार, पिछले 24 घंटे में चार हजार से अधिक नए केस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget