एक्सप्लोरर

Lucknow Vande Bharat: प्रयागराज को मिली एक और वंदेभारत, अब गोरखपुर जाना हुआ और आसान, जानें- कहां-कहां है स्टॉप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल से यूपी के दो बड़े धार्मिक शहर वंदे भारत ट्रेन के जरिए भी आपस में जुड़ गए है. इस मौके पर पीएम ने कई दूसरी ट्रेनों व परियोजनाओं की भी शुरुआत की है.

Prayagraj To Gorakhpur Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संगम नगरी प्रयागराज को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के जरिए प्रयागराज को भगवान राम की नगरी अयोध्या से वंदे भारत ट्रेन के जरिए सीधे तौर पर जोड़ दिया हैं. मोदी सरकार गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को अब प्रयागराज तक चलाने की औपचारिक तौर पर शुरुआत कर दी है. इस ट्रेन को आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन से लखनऊ और अयोध्या होते हुए गोरखपुर के लिए रवाना किया. 

इस मौके पर प्रयागराज स्टेशन पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कोई खास मेहमान मौजूद थे. प्रयागराज से चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है. यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़े हुए थे.

ट्रेन के पहले सफर में कई जन प्रतिनिधि व दूसरे गणमान्य नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी मुफ्त सफर कराया जा रहा है. ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों ने इस तोहफे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है.

CAA लागू, क्या अब Seema Haider को मिलेगी भारत की नागरिकता? जानें- क्या कहता है कानून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल से यूपी के दो बड़े धार्मिक शहर वंदे भारत ट्रेन के जरिए भी आपस में जुड़ गए है. प्रयागराज में कुछ महीनों बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ में पीएम मोदी के सौगात वाली यह वंदे भारत ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी. देशभर से संगम नगरी प्रयागराज और भगवान राम की नगरी अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को वंदे भारत ट्रेन के चलने से काफी राहत हो जाएगी.

प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले यात्री गोरखपुर तक जाकर वहां बाबा गोरखनाथ के दर्शन भी कर सकेंगे, क्योंकि यह वंदे भारत प्रयागराज से गोरखपुर तक जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जॉन की कई दूसरी ट्रेनों व परियोजनाओं की भी शुरुआत की है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget