एक्सप्लोरर

Prayagraj News: रेवती रमण सिंह ने की सपा संरक्षक की लंबी उम्र की दुआ कहा- नहीं पैदा हो सकते दूसरे मुलायम

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दौरान उनके समर्थक उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. सपा नेता रेवती रमण सिंह ने भी दीर्घायु होने की कामना की है.

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह (Kunwar Rewati Raman Singh) ने भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के जल्द सेहतमंद होने और उनके दीर्घायु होने की कामना की है. रेवती रमण और मुलायम सिंह यादव ने तकरीबन 50 सालों तक एक साथ सियासत की है. रेवती रमण का कहना है कि मुलायम सिंह यादव एक ऐसे राजनेता हैं जो अपने कार्यकर्ताओं को ना सिर्फ सम्मान देते हैं बल्कि उनसे आत्मीयता भी रखते हैं. उनके लिए लड़ाई लड़ते हैं. रेवती रमण के मुताबिक वैसे तो वह पिछले काफी दिनों से बीमार हैं, लेकिन परिवार और पार्टी में हुई उथल-पुथल के चलते कार्यकर्ताओं से दूर कर दिए जाने की वजह से वह और बीमार हो गए और अभी हालत में पहुंच गए हैं कि उन्हें बार-बार अस्पताल जाना पड़ रहा है.

सभी पार्टियां करती हैं सम्मान
रेवती रमण के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने व्यक्तिगत तौर पर उन्हें हमेशा सम्मान दिया. उन्हें हमेशा आगे बढ़ाया और जब भी जरूरत पड़ी उनकी मदद भी ली. वह एक ऐसे राजनेता हैं, जिनका सम्मान दलगत राजनीति से अलग हटकर सभी पार्टियों के नेता करते हैं. रेवती रमण के मुताबिक 1996 के लोकसभा चुनाव के बाद अगर सुरजीत सिंह बरनाला अमेरिका नहीं गए होते तो मुलायम सिंह ही देश के प्रधानमंत्री बनते. हालांकि उन्होंने बाद में रक्षा मंत्री का दायित्व संभाला. रक्षा मंत्रालय में उन्होंने हिंदी में कामकाज को बढ़ावा दिया. शहीद जवानों के शव उनके घर तक पहुंचा कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की परंपरा शुरू कराई.

Meerut News: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने दीपक त्यागी हत्याकांड के खुलासे पर जताया असंतोष, परिजनों से किया ये बड़ा वादा

राजनीति में पैदा नहीं हो सकता दूसरा मुलायम
रेवती रमण के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में जिस तरह से संघर्ष किया और जिस तरह का मुकाम हासिल किया. वह आज की तारीख में विरले लोग ही कर पाते हैं. रेवती रमण के मुताबिक राजनीति में कोई दूसरा मुलायम पैदा नहीं हो सकता. वह उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुलायम सिंह यादव योद्धा हैं और यह योद्धा इस बार भी अपनी बीमारी को हराकर फिर से अपने लोगों के बीच लौटेगा. मुलायम के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए रेवती रमण ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना के निधन के बाद उन्हें सांत्वना देने उनके घर गए थे उन्हें अपने घर पर देखकर मुलायम सिंह खासे भावुक हो गए थे. उन्होंने मिठाई और खाने-पीने के दूसरे सामान मंगा कर उन्हें खिलाया था.

Banda Road Accident: मांगलिक कार्यक्रम से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 21 लोग घायल, एक बच्ची की हुई मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget