एक्सप्लोरर

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात होंगे स्नाइपर्स और NSG कमांडो, योगी सरकार ने मेले को लेकर किए खास इंतजाम

Mahakumbh Mela 2025 in Prayagraj: महाकुंभ मेले की उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारिंया तेज कर दी है. महाकुंभ मेले में पूरे विश्व से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे.

Prayagraj News Today: विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है. प्रयागराज में अगले साल जनवरी माह में मकर संक्रांति से शुरू होने जा रहे महाकुंभ में पूरी दुनिया से हिन्दू समाज के लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे. 

इसके साथ ही विश्वभर की कई बड़ी हस्तियां और राजनेता भी आयोजन में शामिल होंगे. इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता  इंतज़ाम किए जा रहे हैं. मेला क्षेत्र में जल, थल और आसमान तक की सिक्योरिटी को फुलप्रुफ बनाया जा रहा है. 

महाकुंभ मेले के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्नाइपर, एनएसजी कमांडो, कमांडो स्क्वाड, एटीएस, एसटीएफ, बीडीडीएस और स्निफर डॉग जैसे अभेद्य सुरक्षा किला तैयार करने का फैसला किया है. 

'मेले में शामिल होंगे 40 करोड़ श्रद्धालु'
महाकुंभ मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान बताया कि महाकुंभ पूरी दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन और आस्था का केंद्र है. इसमें पूरी दुनिया से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं समेत विशिष्ट अतिथि महाकुंभ में आएंगे. इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है. 

इसी के तहत पूरे प्रयागराज, मेला क्षेत्र, प्रमुख स्थानों, मंदिरों और संगम पर विशेष फोर्स को तैनात किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कई देशों के राजनियक महाकुंभ में शिरकत करेंगे, ऐसे में एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. मेला क्षेत्र में कई जगह बुलेट प्रूफ आउट पोस्ट बनायी जाएगी. 

NSG समेत ये टीमें रहेंगी तैनात
यह पोस्ट मेला क्षेत्र के सभी एंट्री, एग्जिट प्वाइंट, पार्किंग स्थल, प्रमुख मंदिर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बनायी जाएगी. इसके अलावा एनएसजी कमांडो की 2 टुकड़ियां और 26 एएस चेक (एंटी सबोटाज) टीम तैनात की जाएगी. 

यह टीम पूरे शहर और मेला क्षेत्र के आसपास में चेकिंग समेत सुरक्षा संबंधी उपाय करेगी. एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मेला क्षेत्र में एटीएस कमांडो की 4 और एसटीएफ की 3 टुकड़ियों को तैनात किया जाएगा. इतना ही नहीं बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की 6 टीमें भी मौजूद रहेंगी. 

चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा के लिए 20 स्नाइपर, 3 स्निफर डॉग, 4 स्वॉन टीमों को तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही 30 स्पाटर्स की टीमों को भी लगाया जाएगा. इन टीमों के सदस्य पूरे शहर में तैनात रहेंगे, जो हर संदिग्ध और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगे.

इसी तरह 9 कमांडो स्क्वाड की टीमें भी चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगी. एसएसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से उत्तराखंड पीएसी की 2 टुकड़ियों को संगम पर तैनात किया जाएगा.

पानी में भी अभेद्य सुरक्षा
दरअसल, उत्तराखंड की पीएसी की यह टुकड़ी पानी के अंदर की गतिविधियों को बारीकी से समझती है और यह काफी एक्सपर्ट होते हैं. इसलिए इन्हें संगम के पास तैनात किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पुख्ता हो सके. इस टीम में एक डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, 35 हेड कांस्टेबल और 65 कांस्टेबल तैनात होंगे.

ये भी पढ़ें: कानपुर में नाबालिग दलित छात्र की पिटाई, लगवाए 'जय श्री राम' का नारे, केस दर्ज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...'
यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...'
गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो तहसीलों में बाढ़ के हालात
गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो तहसीलों में बाढ़ के हालात
कानपुर हत्याकांड: पार्टी में डांस, हत्यारों से फोन पर टच में थी बहू
कानपुर हत्याकांड: पार्टी में डांस, हत्यारों से फोन पर टच में थी बहू
बाढ़ पीड़ितों को दी Expiry दवा? अब स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन
बाढ़ पीड़ितों को दी Expiry दवा? अब स्वास्थ्य विभाग ने किया खंडन

वीडियोज

Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget