एक्सप्लोरर

कानपुर में नाबालिग दलित छात्र की पिटाई, लगवाए 'जय श्री राम' का नारे, केस दर्ज

Kanpur News: कानपुर में दलित छात्र से मारपीट और जबरन जय श्रीराम का नारा लगवाने का मामला सामने आया है. इस घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर में सोलह साल के दलित छात्र से मारपीट और जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है. ये घटना जनपद के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है, जहां हाईस्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने मिलकर हमला किया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. 

पीड़ित छात्र ने रविवार को परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी, छात्र ने तहरीर में बताया कि स्कूल के आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों ने घर लौटते वक्त रास्ते में उसे घेर लिया और मारपीट की. इस दौरान उससे जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगाने को मजबूर किया गया. 

पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में केस किया दर्ज
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. सहायक पुलिस आयुक्त (घाटमपुर) रंजीत कुमार ने कहा कि दलित समुदाय का नाबालिग लड़का शनिवार को स्कूल के गेट के सामने पहुंचा था, तभी छात्रों के एक समूह ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की.

एसीपी ने कहा कि आरोप है कि उन्होंने उसके साथ यह हरकत इसलिये की क्योंकि उन्होंने उसके ‘इंस्टाग्राम स्टेटस’ पर भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें देखी थीं. रंजीत कुमार ने कहा कि दलित लड़के को बाद में 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित ने रविवार को सेन-पश्चिम पारा थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपी छात्रों से पूछताछ की जाएगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

बहराइच हिंसा पर रामगोपाल मिश्रा से जुड़े बयान पर नूपुर शर्मा ने मांगी माफी, कहा- 'जो सुना था..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget