एक्सप्लोरर

Prayagraj: पीएम मोदी की योजनाओं ने बदली इस बस्ती की तकदीर, जानिए महिलाओं के जीवन में कैसे आई खुशहाली

UP News: महिलाओं का कहना है कि घर की परिस्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हुई है. पहले चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था अब गैस सिलेंडर खाना बनाने को मिल रहा है. सरकार की तरफ से लोन भी मिलने की बात कही.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज के लोगों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं का जमकर लाभ मिल रहा है. पीएम योजनाओं ने ज्यादातर गांव और बस्तियों की तकदीर बदल दी है. सदर बाजार गांव की अफसर बस्ती में करीब सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं. बस्ती की आबादी पांच सौ में ज्यादातर गरीब परिवार के लोग रहते हैं. सभी घरों को पीएम नरेंद्र मोदी की सबसे लोकप्रिय योजना उज्ज्वला का लाभ मिला हुआ है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब हर घर में गैस पर खाना बनता है.

पीएम मोदी की योजनाओं ने गांव की बदली तकदीर

महिलाओं का कहना है कि पहले चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था. धुएं की वजह से गृहणियों को खासी दिक्कतें होती थीं. अब घर की परिस्थिति बदल गई है. कमरे में गैस पर खाना बना लेती हैं. बस्ती में रहने वाली रोजलीन नाम की महिला पीएम मोदी के गुणगान करते हुए नहीं थकती हैं. उज्ज्वला के अलावा लोगों को पीएम स्वनिधि योजना का भी जमकर फायदा मिला है. महिलाओं को बिना ब्याज के दस हजार रुपए का लोन दिया गया है. लोन की राशि से किसी ने दुकान खोल ली है. किसी दूसरे कारोबार में रकम को लगा दिया है. घर पर ब्यूटी पार्लर चलानेवाली मोनिका नाम की महिला ने लोन की राशि से ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक के सामान खरीदे हैं.

लाभार्थियों के जीवन में कैसे आ रही है खुशहाली?

उनका कहना है कि दस हजार से रोजाना अतिरिक्त कमाई हो जाती है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. लोगों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम योजनाओं का लाभ बीजेपी सरकार को मिलेगा. जनता बीजेपी के पक्ष में मतदान करेगी. गांव के लोगों को दूसरी योजनाओं का भी फायदा मिला है. सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक ने बताया कि पीएम मोदी की योजनाओं के बारे में लोग अब जागरुक हो रहे हैं. पीएम मोदी की योजनाओं के कारण गांव में काफी विकास हुआ. लोगों के जीवन में खुशहाली आई है. 

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, वीडियो आया सामने

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget