एक्सप्लोरर

प्रयागराज: मौत के बाद भी नहीं थम रहा अतीक अहमद के गुर्गों का आतंक, हो रही अवैध प्लॉटिंग, 7 केस दर्ज

Prayagraj News: प्रयागराज में अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके गुर्गे लगातार अवैध प्लॉटिंग में जुटे हुए हैं. पीडीए ने इस मामले में उसके करीबियों और रिश्तेदारों पर 7 अलग-अलग केस दर्ज कराए हैं.

Atiq Ahmed News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी करीबियों और रिश्तेदारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अतीक के गुर्गे अभी भी यहां अवैध प्लॉटिंग में सक्रिय हैं. इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज कराई गई हैं, इनमें एयरपोर्ट थाने में 6 और करेली थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है.

पीडीए की ओर से अतीक अहमद के साढू इमरान, उसके भाई जानू, जेपी दुबे और मैदान सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पीडीए के भवन निरीक्षक कुंवर आनंद की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है. पहली एफआईआर अतीक अहमद के साढू इमरान के भाई जानू, सूरज, विजय व अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई है. आरोप है कि इनके द्वारा यहां के कटहुला गौसपुर में अवैध प्लॉटिंग की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की  धारा 329 (3), यूपी शहरी नियोजन और विकास अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

अवैध प्लॉटिंग मामले दर्ज कराई गईं एफआईआर
दूसरी एफआईआर भी अवैध प्लॉटिंग के मामले में ही डॉ कामरान, इमरान जानू व अन्य के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है. आरोपियों पर भीटी उपहार में अवैध प्लॉटिंग का आरोप है. तीसरी एफआईआर नफीस आलम व अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई है. नफीस आलम व अन्य पर गौसपुर एयरपोर्ट रोड पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप है.चौथी एफआईआर मदन सिंह, मैदान सिंह, अतीक अहमद उर्फ पंजाबी व अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई है. आरोपियों पर गौसपुर नई एयरपोर्ट रोड पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप है. 

पांचवी एफआईआर जेपी दुबे अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई है. जेपी दुबे व अन्य पर शाहा उर्फ पीपल गांव भारत गैस गोदाम के आगे अवैध प्लॉटिंग का आरोप है. छठवीं एफआईआर जेपी दुबे और किशन लाल के खिलाफ दर्ज कराई गई है. जेपी दुबे और किशनलाल पर शाहा उर्फ पीपल गांव व गौसपुर में अवैध प्लॉटिंग का आरोप है. एक अन्य एफआईआर करेली थाने में भी पीडीए की ओर से दर्ज कराई गई है. यहां वसीम, जानू व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इनपर एनुनद्दीनपुर थाना करेली में अवैध प्लाटिंग का आरोप है

सभी सात एफआईआर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के भवन निरीक्षक कुंवर आनंद की ओर से दर्ज कराई गई है. जिसके बाद इस मामले में बीएनएस की धारा 329 (3), उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन और विकास अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 
इनपुट- सौरभ मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget