एक्सप्लोरर

UP News: अशरफ अहमद के साले की तलाश कर रही पुलिस, एक और FIR दर्ज, वक्फ प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप

UP News: प्रयागराज में अशरफ अहमद के साले जैद मास्टर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है. पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने जैद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई हैं.

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर प्रयागराज पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले जैद मास्टर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है. कालेज के अटेंडेंस रजिस्टर पर फर्जी तरीके से दस्तखत कराने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है. पूरामुफ्ती थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. 

जैद मास्टर प्रयागराज के ही एम आर शेरवानी इंटर कॉलेज में इतिहास विषय के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है. कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद याकूब ने शहर के पूरामुफ्ती थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है. एफआईआर के मुताबिक बहन जैनब फातिमा व अन्य के साथ मिलकर वक्फ प्रापर्टी हड़पने के मामले में दर्ज मुकदमे से पहले भी जैद मास्टर कालेज नहीं आता था और किसी से अटेंडेंस रजिस्टर में अपने फर्जी दस्तखत कराता था.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद याकूब की शिकायत पर पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने जैद मास्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. 18 नवंबर को भी जैद मास्टर और उसकी बहन जैनब समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ वक्फ प्रॉपर्टी हड़पने के मामले में केस दर्ज हुआ था. पूरामुफ्ती का रहने वाला अशरफ का साला जैद सात भाईयों में सबसे बड़ा है.

वह पूरामुफ्ती इलाके सल्लाहपुर स्थित एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में इतिहास के टीचर के पद पर तैनात है. मास्टर उमेश पाल हत्याकांड से वह फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. जैद मास्टर की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.

वक्फ संपत्ति बेचने में का है आरोपी
वक्फ 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा करने और बेचने के मामले में जैद मास्टर पहले से ही नामजद है. पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश मेें जुटी हुई है. माफिया के खिलाफ सितंबर 2020 में चले अभियान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने हटवा गांव में 600 वर्ग गज जमीन पर बने उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया था.

ये भी पढ़ें: UP News: तीसरी बार बढ़ा यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल, केंद्र से मिली मंजूरी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget