एक्सप्लोरर

सालार मसूद गाजी की दरगाह पर ताला लगने की बात अफवाह! दरगाह कमेटी ने कहा- खुद ही बंद किया मेन गेट

प्रयागराज शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर सिकंदरा इलाके में भी सालार मसूद गाजी की दरगाह है.

Salar Masood Gazi News:  प्रयागराज की सोरांव तहसील के सिकंदरा कस्बे में स्थित सालार मसूद गाजी के रौजे यानी दरगाह पर कथित तौर पर पुलिस प्रशासन द्वारा ताला लगाकर बंद किए जाने की चर्चाओं को पुलिस और दरगाह कमेटी ने पूरी तरह गलत बताते हुए चर्चाओं का खंडन किया है. इस बारे में दरगाह कमेटी के अध्यक्ष ने वीडियो संदेश जारी कर इन चर्चाओं को पूरी तरह से अफवाह बताया. 

कमेटी की तरफ से कहा गया है कि दरगाह के अंदर रंगाई पुताई और मरम्मत का काम होना है. इस वजह से मुख्य द्वार पर ताला लगाकर गेट को बंद कर दिया गया है. यह ताला पुलिस प्रशासन की तरफ से नहीं बल्कि खुद दरगाह कमेटी की तरफ से लगाया गया है. जो श्रद्धालु अंदर जाना चाहते हैं उनके लिए दूसरे साइड से छोटा गेट खोला गया है. 

गौरतलब है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन दरगाह को बंद कराए जाने की अफवाह फैला रहे थे. फोटो और वीडियो अपलोड कर अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस खुद दरगाह पर पहुंची थी. वास्तविकता जानने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर गलत नजरिए से पेश किया जा रहा था.

सौरभ राजपूत हत्याकांड: हिमाचल पहुंची मेरठ पुलिस को मिलीं ये अहम जानकारियां, होटल स्टाफ से भी पूछताछ

पुलिस प्रशासन ने ही दरगाह को बंद करा दिया!
इसके बाद भी मौके पर पहुंची पुलिस की तस्वीरों के साथ यह दावा किया जा रहा था कि पुलिस प्रशासन ने हीं दरगाह को बंद करा दिया है, जबकि हकीकत यह है कि मुख्य द्वार को दरगाह कमेटी ने खुद ही बंद किया है. पुलिस सिर्फ वहां मुआयना करने और जानकारी जुटाने के लिए पहुंची थी. दरगाह कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद ने वीडियो जारी कर लोगों के सामने सच्चाई भी बयां की है. 

प्रयागराज शहर से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर सिकंदरा इलाके में भी सालार मसूद गाजी की दरगाह है. यहां हर रविवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ उमड़ती है. इसके अलावा हिंदी कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने में सालाना मेले का आयोजन होता है. आज सुबह सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और तस्वीरें जारी होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था लेकिन पुलिस प्रशासन और दरगाह कमेटी द्वारा स्थिति साफ किए जाने के बाद अब सब कुछ पहले की तरह सामान्य है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget