एक्सप्लोरर

Prayagraj News: ओवैसी पर भड़के पसमांदा समाज के अध्यक्ष अली अनवर, कहा- 'नफरत फैलाने और बंटवारे की सियासत कर रहे'

UP News: अली अनवर के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने पसमांदा समाज की बात करके अच्छा संदेश दिया है, लेकिन उन्हें चाहिए कि वह पसमांदा समाज की बेटी बिलकिस बानो के साथ न्याय कराएं.

Prayagraj News: देश में इन दिनों पसमांदा मुसलमानों को लेकर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन गुजरात-दिल्ली और यूपी में चल रहे चुनावों के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पसमांदा समाज के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर ने बड़ा बयान दिया है. तकरीबन 25 साल पहले ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की स्थापना करने वाले अली अनवर ने बीजेपी के साथ ही असदुद्दीन ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा है.

अली अनवर ने आगे कहा कि ओवैसी भी बीजेपी की तरह ही धर्म के आधार पर बांटने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रहे हैं. उनके मुताबिक लोग यह मानते हैं कि ओवैसी बीजेपी की बी टीम के तौर पर काम कर रहे हैं. बीजेपी और ओवैसी में कोई फर्क नहीं है. अली अनवर का कहना है कि ओवैसी भी बीजेपी की भाषा बोलते हैं.

'बिलकिस बानो के साथ न्याय कराएं'
उनका मानना है कि पसमांदा मुसलमानों से सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी की हमदर्दी महज दिखावा है. अली अनवर के मुताबिक, बीजेपी से नाराजगी इसलिए ज्यादा है क्योंकि वह इन दिनों सत्ता में हैं. विपक्षी पार्टियां भी जब सत्ता में थी तो उन्होंने भी पसमांदा समाज के लिए कुछ नहीं किया. पूर्व सांसद अली अनवर ने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क रहता है.

अली अनवर के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने पसमांदा समाज की बात करके अच्छा संदेश दिया है, लेकिन उन्हें चाहिए कि वह पसमांदा समाज की बेटी बिलकिस बानो के साथ न्याय कराएं. उसके गुनहगारों को छोड़े जाने के फैसले को वापस लें. ऐसा करने से मुस्लिम समाज में यह उम्मीद जगेगी कि पीएम मोदी और बीजेपी पसमांदा समाज को सिर्फ नारों तक ही सीमित नहीं करना चाहते, बल्कि वास्तव में उनके अधिकार के लिए भी काम करना चाहते हैं.

अली अनवर के मुताबिक उनके संघर्ष के 25 साल के बाद अब पसमांदा समाज को लेकर चर्चा होने लगी है. हर कोई उसका वोट हासिल करना चाहता है, लेकिन उसके अधिकार की बात कोई नहीं कर रहा है. ना ही सत्ता पक्ष से जुड़े लोग और ना ही विपक्षी पार्टियां. पसमांदा समाज को चाहिए कि वह इस वक्त किसी के बहकावे में ना आए और सोच समझकर ही फैसला लें. अली अनवर ने 25 साल पहले अखिल भारतीय पसमांदा समाज की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें:-

Mainpuri Bypoll: परिवार के साथ जाना पड़ेगा महंगा! अब रिवरफ्रंट घोटाले में शिवपाल यादव से CBI कर सकती है पूछताछ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा
लालकृष्ण आडवाणी जब रथ लेकर निकले..., चंदा चोरी पर बोले अखिलेश के चाचा
योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
योगी सरकार में पढ़ाई का सपना अब आसान, छात्रों की कर रही है मदद
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा
बेटियों ने रचा इतिहास! योगी सरकार में पॉलिटेक्निक में टॉप-10 पर कब्जा
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget