एक्सप्लोरर

इलाहाबाद HC परिसर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग का कल से ट्रायल, इन शर्तों के साथ मिलेगी एंट्री

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित नवनिर्मित मल्टी लेवल पार्किंग मंगलवार से ट्रायल के तौर पर खोल दी जाएगी. हालांकि यहां केवल वकीलों, क्लर्कों और हाईकोर्ट के कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग की जाएगी.

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर स्थित नवनिर्मित मल्टी लेवल पार्किंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मंगलवार से ट्रायल के तौर पर पार्किंग खोल दी जाएगी. दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए खोल दी जाएगी. यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि यहां केवल वकीलों, क्लर्कों और हाईकोर्ट के कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग की जाएगी. आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने पर ही वे वाहन के साथ इस भवन में प्रवेश कर सकेंगे.

यह पहल न्यायालय परिसर में सुव्यवस्थित और सुरक्षित पार्किंग के साथ अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में सुविधा प्रदान करने के लिए की जा रही है. हाईकोर्ट प्रशासन ने मल्टी लेवल पार्किंग भवन स्थित पार्किंग व्यवस्था को ट्रायल के आधार पर प्रारंभ किया जा रहा है.

आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने पर मिलेगी एंट्री
इस क्रम में दो पहिया वाहनों के लिए भूतल और चार पहिया वाहनों के लिए प्रथम तल पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. यह पर्किंग सुविधा केवल अधिवक्ताओं, क्लर्को और हाईकोर्ट के कर्मचारियों के लिए अनुमन्य होगी. साथ उनके वाहनों को आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा. पार्किंग स्थल प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा.

भवन में तंबाकू, गुटखा आदि के सेवन पर रहेगी रोक
हाईकोर्ट प्रशासन ने अनुमन्य सभी व्यक्तियों से यह अपेक्षा की है कि वे पार्किंग परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करेंगे. भवन में पान, गुटखा आदि तंबाकू उत्पादों का सेवन करना एवं थूकना पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके उल्लंघन की स्थिति में दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

इसके अतिरिक्त पार्किंग परिसर में किसी भी प्रकार का सामान लाना एवं लाकर रखना पूर्णतः प्रतिबंधित है. ऐसी कोई भी सामग्री पाए जाने पर उसे बिना पूर्व सूचना के हटा दिया जाएगा. इस मल्टी लेवल पार्किंग एवं एडवोकेट चैम्बर बिल्डिंग का उद्घाटन सीजेआई ने 31 मई को किया था. इस कार्यक्रम में सीएम योगी, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशगण, केंद्रीय राज्य मंत्री मौजूद थे. एडवोकेट चैंबर के आवंटन की प्रक्रिया जुलाई माह में ऑनलाइन शुरू की जाएगी.

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढें: यूपी को स्थायी डीजीपी कब मिलेगा? सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget