एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगी माघ मेले में इंट्री, कथा-प्रवचन पर पाबंदी, बाजार और झूलों पर भी रोक

माघ मेला के दौरान गंगा नदी के तट पर 'कल्पवास' में रहने के इच्छुक भक्तों को मेला मैदान में प्रवेश करने के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी.

प्रयागराज: यूपी की योगी सरकार ने प्रयागराज में माघ मेला कराने का फैसला तो कर लिया है, लेकिन मेले में कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं और साधू संतों को इस बार शर्तों के साथ ही इंट्री दी जाएगी. मेले में आने से पहले कल्पवासियों और संतों को अपना कोविड टेस्ट कराना होगा. सिर्फ आरटीपीसीआर टेस्ट ही मान्य होगा. टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही मेले में बनाए गए कैम्पों में रहने की इजाज़त दी जाएगी. तीन दिन से पुरानी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मानी जाएगी.

जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी कैम्प में जाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी अगर कोई कल्पवासी या साधू संत बिना कोविड टेस्ट के आएगा तो मेला क्षेत्र में ही उसकी जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी कैम्प में जाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही यहां कल्पवास करने वालों का हर थोड़े दिन पर एंटीजेन टेस्ट भी कराया जाएगा. माघ मेले के हर एक सेक्टर में अस्पताल तो बनाए जाएंगे, लेकिन इनमे से किसी भी जगह कोरोना के मरीजों को नहीं रखा जाएगा. उन्हें शहर के अस्पतालों में भेजा जाएगा. यह पहला मौका है, जब मेले में आने वाले कल्पवासियों और संत महात्माओं को शर्तों के साथ इंट्री दी जाएगी. हालांकि कोविड टेस्ट की रिपोर्ट साथ लाने की अनिवार्यता सिर्फ उन्ही श्रद्धालुओं पर लागू होगी, जो यहां पर कल्पवास करेंगे और एक महीने तक तम्बुओं में रहकर संयमित जीवन बिताएंगे.

मेले में न तो प्रदर्शनी लगेगी, न झूले लगेंगे आस्था के मेले में इस बार कोई ऐसा आयोजन भी नहीं होगा, जिसमें एक साथ कुछ लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है. न तो प्रदर्शनी लगेगी, न झूले लगेंगे. न मीना बाजार सजेगा और न ही गैरज़रूरी दुकानें लगेंगी. संत महात्माओं के पंडाल में इस बार न तो कथा हो सकेगी और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पंडाल सजेंगे. इतना ही नहीं इस बार के मेले में श्रद्धालुओं के लिए अलग एडवाइजरी भी जारी की गई है. कल्पवासियों से अपील की गई है कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर ही कल्पवास के लिए आएं. अगर किसी तरह की कोई बीमारी या चलने फिरने में दिक्कत है तो घर पर ही संकल्प लेकर संयमित जीवन बिताते हुए कल्पवास के नियमों का पालन किया जा सकता है.

डुबकी लगाकर फ़ौरन वापस चले जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड टेस्ट कराने की अनिवार्यता नहीं प्रयागराज पुलिस के आईजी रेंज कवीन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक़ मेले में इंट्री के लिए कोविड रिपोर्ट ज़रूरी किये जाने के फैसले पर सरकार की भी मुहर लग चुकी है. हालांकि यह शर्त सिर्फ कैम्पों में रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए ही है. प्रमुख स्नान पर्वों और मेले के आम दिनों में सिर्फ आस्था की डुबकी लगाकर फ़ौरन वापस चले जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड टेस्ट कराने की अनिवार्यता नहीं है. तीर्थ पुरोहितों की संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के मुताबिक़ सलाहकार समिति की बैठक में भी कल्पवासियों से घर पर रहकर ही अपना संकल्प पूरा करने की अपील की गई है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं से यह अपेक्षा की गई है कि अगर वह मेले में आते भी हैं तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन ज़रूर करेंगे.

गोंडा: शादी के मंडप में फेरे के बाद काउंसिलिंग कराने पहुंचा दूल्हा, 5 दिसंबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र  आजमगढ़: साइबर अपराधी की खुली चुनौती, DIG की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget