एक्सप्लोरर

UP News: सनातन विरोधियों को मंदिरों में आने से रोकेंगे तीर्थ पुरोहित, राष्ट्रीय अधिवेशन में निंदा प्रस्ताव पारित

Sanatan Controversy: अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने किया.

Prayagraj Convention Pilgrim Priests: विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं द्वारा सनातन धर्म पर लगातार किए जा रहे हमले से देशभर के तीर्थ पुरोहित भी खासे गुस्से में हैं. तीर्थ पुरोहितों के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज न सिर्फ इन नेताओं के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया बल्कि इनके बहिष्कार का भी फैसला लिया गया है. यह तय किया गया है कि महज वोट बैंक की लालच में सनातन धर्म पर हमला करने वाले नेताओं को तीर्थ स्थलों पर एंट्री नहीं दी जाएगी और उनका बहिष्कार व विरोध किया जाएगा. देशभर के तीर्थ पुरोहितों का अधिवेशन आज संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित हुआ. 

इस अधिवेशन में यह फैसला भी लिया गया है कि तीर्थ पुरोहित अब ऐसे नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे. उनके खिलाफ पुलिस और अदालत में शिकायत करेंगे और साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने भक्तों से चुनाव में उनका विरोध करने की अपील भी जारी करेंगे. तीर्थ पुरोहितों ने नेताओं के बयानों की निंदा की है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है.

तीर्थ पुरोहितों के राष्ट्रीय अधिवेशन में धार्मिक स्थलों को सरकारी कब्जे में लिए जाने का भी विरोध किया गया. अधिवेशन में तीर्थ पुरोहितों ने साफ तौर पर कहा है कि तीर्थ पुरोहित सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास के कतई खिलाफ नहीं है, लेकिन धार्मिक स्थलों को विकसित कर वहां पर सरकारी अधिकारियों की तैनाती किए जाने का विरोध करेंगे. तीर्थ पुरोहितों ने सनातन धर्म के धार्मिक स्थलों के अधिग्रहण के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया है. इसके अलावा तीर्थ पुरोहितों ने एक स्वर में धार्मिक स्थलों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त कराए जाने की भी मांग भी की है.

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया अधिवेशन का शुभारंभ

प्रयागराज में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने किया. इस अधिवेशन में रामेश्वरम से लेकर कन्याकुमारी तक और जम्मू कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल तक के 90 से अधिक धार्मिक स्थलों के तीर्थ पुरोहित शिरकत कर रहे हैं. इस अधिवेशन में देश भर के शक्तिपीठों, पुरियों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों के 650 से अधिक तीर्थ पुरोहित शिरकत कर रहे हैं.

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में यह अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है. इस अधिवेशन में तीर्थ पुरोहित महासभा का चुनाव भी होना है. कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज जो सनातन धर्म यानी कहा जाए एक तरह का देश के अंदर दुनिया के अंदर संस्कार और अपने विचारों से लोगों को ओतप्रोत करते हैं. ऐसे ऐसे पुरोहित और संत महात्मा यहां पर एकत्रित हुए, जो मंदिरों में रहते हैं मंदिरों की सेवा करते हैं और अपने विचारधारा प्रचार प्रसार यानी कि लोगों को दिशा देने का काम लोगों को संस्कार देने का काम करते हैं. पूरी दुनिया के अंदर भारत माता का जय जयकार हो इसके लिए ये अभियान आप चलाते हैं उस कार्यक्रम में हम सब पधारे हैं.

किसी भी धर्म के खिलाफ न बोलें

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी संस्था अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ये पूरे भारतवर्ष की एक मात्र महासभा है. इसमें करीब 90 तीर्थ हमारे मेंबर हैं और यहां आज करीब 650 प्रतिनिधि भारतवर्ष से रामेश्वरम से लेकर कन्याकुमारी से लेकर चारों धाम तक यहां मौजूद हैं. जहां तक सनातन धर्म की बात है देखिए किसी एक दो व्यक्तियों के कमेंट से कुछ नहीं होता मैं किसी के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं कहना चाहता. क्योंकि जब आदमी का दिवालियापन दिमाग का चला जाता है तो वो अपशब्द की बात करते हैं. हम लोग सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं. हालांकि सनातन धर्म पर जो बोला गया है उसकी हम निंदा भी करते हैं और मेरे सभी भाइयों से भी निवेदन है कि किसी भी धर्म के खिलाफ न बोलें. क्योंकि अच्छा नहीं कि हम भी उनके खिलाफ कुछ बोलेंगे या उनके धर्म के खिलाफ बोलेंगे और इससे कोई गलत मैसेज जाए.

सनातन धर्म के विरोध में जानों वालों के खिलाफ होगा आंदोलन

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के श्री राम कृष्णा तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म पर जो कुठाराघात हो रहा है इसके लिए हम लोग देश भर आंदोलन इनके खिलाफ चलाएंगे. हर तीर्थ पर इनके खिलाफ आंदोलन होगा, जो भी सनातन धर्म के विरोध में जाएगा. इसके खिलाफ हम लोग पूरी तरह से हर जगह विरोध जताएंगे, सनातन धर्म के खिलाफ हम लोग कोई भी भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे.

UP Politics: 'बदले की भावना से हो रहा है काम', आजम खान को लेकर नरेश उत्तम पटेल का बीजेपी पर निशाना

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget