एक्सप्लोरर

प्रयागराज नैनी के प्राइवेट स्कूल में पिटाई से नर्सरी के छात्र की हुई मौत, 2 शिक्षिकाएं गिरफ्तार

Prayagraj News: प्रयागराज नैनी के एक प्राइवेट स्कूल में 2 शिक्षकों की पिटाई से नर्सरी के छात्र की मौत हो गई. बच्चे के परिजनों ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है.

Child died in naini Prayagraj school: प्रयागराज-नैनी के एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी के छात्र की मौत का मामला सामने आया है. 15 मई को डीडीएस कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले 4 साल के मासूम बच्चे की स्कूल में मौत हो गई थी. पिता वीरेंद्र कुमार जायसवाल की ओर से स्कूल प्रशासन पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए कॉन्वेंट स्कूल की 2 शिक्षकों पर पिटाई का आरोप लगाया था. 

प्रयागराज नैनी में स्थित डीडीएस कान्वेंट स्कूल में 4 साल के बच्चे को शिक्षिका द्वारा पीटे जाने का आरोप लगा था. बताया जा रहा है कि जब टीचर ने उसको पीटा तो बच्चा बेहोश हो गया था. इसके बाद स्कूल वालों ने बच्चे के परिवार वालों को सूचना दी और बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच
पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया तो उसके सिर पर चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी. डॉक्टर ने कहा बच्चे के शरीर पर तीन जगह चोट हैं. पहले उसकी आंख के ऊपर कटे का निशान है. दूसरा बच्चे की जीभ भी कटी हुई थी और तीसरा बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान पाए गए थे. इसी चोट की वजह से डॉक्टर ने आशंका है की बच्चे के साथ सेक्सुअल हैरासमेंट की भी घटना हुई हो.

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है की, 'दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की कड़ी पूछताछ में शिवांगी जयसवाल टीचर ने अपने बयान में बताया कि (शिवाय मृतक बच्चे का नाम) मेरे थप्पड़ मारने से जोर-जोर चिल्लाने लगा और वह मुझे गाली भी बकने लगा. उसके बगल वाली क्लास में दूसरी टीचर आरती जायसवाल भी क्लास में आ गई. उसने भी शिवाय को चुप रहने के लिए कहा लेकिन शिवाय ने उनको भी गाली दिया. जिससे कि मैडम को गुस्सा आ गया और उन्होंने शिवाय को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद रोते हुए बच्चा गिर पड़ा. वह रोते रोते पानी की मांग करने लगा और उसकी सांसे काफी तेज चलने लगी, तब स्कूल प्रशासन ने जाकर बच्चे के घर वालों को इसकी सूचना दी.

घटना वाले दिन टीचर ने क्या बयान दिया?
खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव पांडे ने स्कूल में आरोपी टीचर आरती और शिवांगी का बयान दर्ज किया. शिवांगी जायसवाल और आरती ने बताया बच्चों की सांसे तेज चल रही थी, उसके बाद वह बेहोश हो गया. हम लोगों ने उसको बेंच पर बैठाया लेकिन उसकी सांसे बहुत तेज चल रही थी और फिर वह बेंच से गिरकर बेहोश हो गया.

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 1 लाख 93 हजार शिक्षक भर्ती पर यू टर्न बना बीजेपी के गले की फांस! अखिलेश यादव ने समझाई क्रोनोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget