एक्सप्लोरर

प्रयागराज में नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम, IVF सेंटर में किया ओवा एक्सट्रैक्शन, 5 लोग गिरफ्तार

UP News: प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरेट के फाफामऊ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर इंदिरा आईवीएफ सेंटर में अवैध रुप से ओवा एक्सट्रैक्शन कराने के मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है.

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरेट के गंगानगर जोन के फाफामऊ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर आईवीएफ सेंटर में ओवा एक्सट्रैक्शन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूरी साजिश में शामिल चार महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी कर रही है.

15 साल की नाबालिग का अवैध रुप से किया ओवा एक्सट्रैक्शन

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक फाफामऊ थाने में अनीता गौतम पत्नी लव कुश गौतम ने शिकायत दी थी. जिसमें उसने करेली निवासी पलक हेला और उसकी मां रिंकी हेला पर अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन बहला फुसलाकर इंदिरा आईवीएफ सेंटर में अवैध रुप से ओवा एक्सट्रैक्शन कराने का आरोप लगाया था. इस तहरीर के आधार पर फाफामऊ थाने में शुक्रवार 6 फरवरी को पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

डीसीपी गंगानगर जोन के मुताबिक पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी पता लगा है कि पीड़िता की मां द्वारा 3 फरवरी को उसे वन स्टाफ सेंटर में दाखिल कराया गया था. जहां से उसे सीडब्ल्यूसी यानी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष बयान दर्ज किया गया था. जहां पर नाबालिग पीड़िता ने पलक हेला के साथ इंदिरा आईवीएफ में जाकर ओवा एक्सट्रैक्शन कराना स्वीकार किया. 

फर्जी आधार कार्ड बनाकर पीड़िता को दिखाया बालिक और विवाहित 

इसके साथ ही पीड़िता ने यह भी बताया था कि ओवा एक्सट्रैक्शन के बाद उसकी मां द्वारा उसे परेशान किया गया था और घर से निकाल दिया गया था. जांच में यह भी पता चला है कि नाबालिग पीड़िता पलक हेला के साथ शादी-ब्याह के आयोजनों में वेट्रेस के रूप में काम करती थी. पलक और उसकी मां रिंकी ने नाबालिग पीड़िता को पैसे का प्रलोभन देकर आईवीएफ डोनर के लिए तैयार किया था.

इसके बाद उसे बहला फुसलाकर सीमा भारतीया पत्नी दिलीप भारतीया के पास लेकर जाया गया. जहां पर सीमा भारतीया के बेटे हिमांशु भारतीया से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया. इसमें नाबालिग पीड़िता को विवाहित और बालिक दिखाया गया. सीमा भारतीया द्वारा नाबालिग पीड़िता को इंदिरा आईवीएफ की रजिस्टर्ड एजेंट कल्पना भारतीया के पास ले जाया गया. कल्पना भारतीया द्वारा नाबालिग पीड़िता का कंसेंट एफीडेविट तैयार कराया. इसके बाद 20 जनवरी 2026 को इंदिरा आईवीएफ पर फर्जी कागजात के आधार पर ओवा एक्सट्रैक्शन कराया गया था.

नाबालिग का अवैध ओवा एक्सट्रैक्शन कराने के मामले मे किया गिरफ्तार

इस मामले में जांच में आए तथ्यों के आधार पर फाफामऊ थाना पुलिस ने पलक हेला, उसकी मां रिंकी हेला, सीमा भारतीया उसके बेटे हिमांशु भारतीया और कल्पना भारतीया को फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करने और नाबालिग को फर्जी बालिग दर्शाते हुए अवैध ओवा एक्सट्रैक्शन कराने को लेकर हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है. इसमें शामिल आरोपियों के अन्य सहयोगियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. हिरासत में लिए गए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जाएगी. इसके साथ ही साक्ष्यों के क्रम में गुणदोष के आधार पर जांच और विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget