एक्सप्लोरर

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की 15 अक्टूबर की बैठक स्थगित, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी के मुताबिक अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी ने फोन पर उन्हें कमलकुंड के पीठाधीश्वर श्री महंत मुक्तानंद गिरी के ब्रह्मलीन होने की सूचना दी है.

प्रयागराज: साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की 15 अक्टूबर को वृंदावन में निर्मोही अखाड़े में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने इस बात की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर मुक्तानंद गिरी के ब्रह्मलीन होने के चलते अखाड़ा परिषद की बैठक को अचानक स्थगित करना पड़ा है. उन्होंने बताया कि गुजरात के जूनागढ़ के गिरिनार में स्थित कमलकुंड के श्री महंत मुक्तानंद गिरी पीठाधीश्वर थे. गिरिनार में स्थित कमंडल कुंड अखाड़ों के लिए पवित्र स्थल भी है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी के मुताबिक अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी ने फोन पर उन्हें कमलकुंड के पीठाधीश्वर श्री महंत मुक्तानंद गिरी के ब्रह्मलीन होने की सूचना दी है. जिसके चलते 15 अक्टूबर को वृंदावन में होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

गौरतलब है कि अखाड़ा परिषद की इस अहम बैठक में काशी और मथुरा को मुक्त कराने के साथ ही हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा होनी थी. वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी भी ब्रह्मलीन श्री महंत मुक्तानंद गिरी की समाधि में शामिल होने के लिए मंगलवार को प्रयागराज से गुजरात के लिए रवाना होंगे. महंत नरेन्द्र गिरी ने श्री महंत मुक्तानंद गिरी के ब्रह्मलीन होने पर उन्हें नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि जूना अखाड़े के साधु संतों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget