एक्सप्लोरर

महाकुंभ में रबड़ी वाले बाबा की धूम, सैकड़ों श्रद्धालुओं को फ्री में बांटते हैं आस्था और मिठास

Prayagraj Maha Kumbh 2025: तीर्थनगरी प्रयागराज में देश विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ के समागाम में पहुंचे रहे हैं. महाकुंभ में इस समय कई लोग आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

Prayagraj News Today: प्रयागराज महाकुंभ में तमाम संत महात्मा अपनी वेशभूषा, अनूठी साधना और कामों की वजह से सुर्खियों में हैं. सुर्खियां बटोरने वाले इन्हीं संतो में एक हैं सन्यासियों के महानिर्वाणी अखाड़े के श्री महंत देव गिरि जी महाराज. महाकुंभ में लोग इन्हें रबड़ी वाले बाबा के नाम से जानते हैं. 

गुजरात से आए हुए श्री महंत देवगिरी जी महाराज की कुटिया के बाहर सुबह से देर रात तक खौलते दूध के कढ़ाहे चढ़े रहते हैं. बाबा खुद अपने हाथों से रबड़ी तैयार करते हैं और फिर इसके बाद उन्हें सम्मानपूर्वक अपने पास बिठाकर उसे खाने के लिए देते हैं. महंत देव गिरि का यह रबड़ी प्रसाद महाकुंभ में चर्चा के केंद्र बिंदु में है. 

'प्रसाद लेने कुटिया तक जाते हैं भक्त'
महंत देव गिरि जी महाराज ने महाकुंभ में महानिर्वाणी अखाड़े के गेट के बाहर ही अपनी कुटिया बना रखी है. कुटिया के बाहर उन्होंने आसन जमा रखा है. जिस जगह वह बैठते हैं, उसके सामने आग की भट्टी धधकती रहती है और उस पर दूध से भरा हुआ बड़ा सा कड़ाहा चढ़ा रहता है. बाबा खुद अपने हाथों से दूध को तब तक फेंटते रहते हैं, जब तक वह रबड़ी ना बन जाए. 

रबड़ी प्रसाद तैयार होने के बाद वह उसे कागज के कप में डालते हैं और अपने पास ही बिठाकर इस खास प्रसाद को लोगों को ग्रहण करने के लिए देते हैं. महानिर्वाणी अखाड़े के श्री महंत देव गिरि जी महाराज की रबड़ी बेहद स्वादिष्ट होती है. यही वजह है कि तमाम लोग दिन में कई बार उनकी रबड़ी का प्रसाद लेने के लिए उनकी कुटिया में पहुंचते हैं. 

फ्री में खिलाते हैं रबड़ी
महंत देव गिरि और उनकी रबड़ी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है, इस वजह से त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ आने वाले श्रद्धालु उनका पता ठिकाना पूछते हुए उन तक पहुंचते हैं. महंत देव गिरि रबड़ी के बदले किसी से कुछ भी नहीं लेते हैं. आस्था वश कोई कुछ चढ़ावा कर दे तो उसे मना भी नहीं करते. रोजाना तकरीबन पांच सौ लीटर दूध खरीदते हैं. 

बाबा का कहना है कि गुजरात में उनके पास पंद्रह बीघा खेत है. यहां वह साल भर खेती करते हैं. उससे जो आमदनी होती है, उसी से महाकुंभ में रबड़ी का भंडारा करते हैं. बाबा का दावा है कि रबड़ी का स्वाद मीठा होता है और वह इसे लोगों को खिलाकर उनके जीवन में भी मिठास भरना चाहते हैं. महंत देव गिरि का रबड़ी प्रसाद पाने वाले श्रद्धालुओं का भी यह कहना है कि रबड़ी वाले बाबा महाकुंभ में अनूठे हैं. लोग उनकी रबड़ी की जमकर तारीफ करते हैं.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: गंगा किनारे स्वामी ओंकारानंद सरस्वती का हैरान कर देने वाला हठयोग, जानिए वजह

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- FRUIT के इलाज से कोई...
Uttarakhand High Court: दून की पहाड़ियों की तलहटी में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, सभी पक्षों से एक हफ्ते में मांगा जवाब
दून की पहाड़ियों की तलहटी में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, सभी पक्षों से एक हफ्ते में मांगा जवाब
यूपी चुनाव से पहले CM फेस के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर सस्पेंस बना रहे पंकज चौधरी! ये है वजह?
यूपी चुनाव से पहले CM फेस के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर सस्पेंस बना रहे पंकज चौधरी! ये है वजह?
'सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद
'सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की फरियाद

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget