एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के लिए रेलवे चलायेगा 1200 स्पेशल ट्रेन, इस तारीख से शुरू होगा स्नान

Indian Railway in Mahakumbh: आगामी वर्ष होने वाले महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ से श्रद्धालुओं को शामिल होने की उम्मीद है. इसको देखते हुए रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया है.

Prayagraj: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) स्थित संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के लिए रेलवे (India Railway) ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. रेलवे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगभग 1200 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इन ट्रेनों को मुख्य स्नान पर्वों पर चलाया जाएगा. जबकि 2019 में कुंभ के लिए रेलवे ने 800 मेला स्पेशल ट्रेन चलाई थीं. इस बार महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 1200 कर दी गई है. जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है. इसके साथ ही ट्रेनों के रैक को भी इस बार दोगुना कर दिया गया है.

नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी के मुताबिक महाकुंभ के मद्देनजर, प्रयागराज जिले के 9 स्टेशनों पर करीब 800 करोड़ खर्च कर यात्री सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. कुंभ से जुड़े सभी कार्य अक्टूबर 2024 तक पूरे कर लिए जाएंगे. इसके साथ ही रेलवे ने कुंभ के लिए विशेष पर्यटक ट्रेनों का संचालन करने का भी निर्णय लिया है. कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी ली जाएगी. जिससे अचानक भीड़ बढ़ने और भगदड़ जैसी स्थितियों से निपटा जा सके.

महाकुंभ 2025 की क्या है डेट?

इस बार स्नान उत्सवों की तारीख पहले ही एलान कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रयागराज की यात्रा की बेहतर योजना और तैयारी करने में मदद मिलेगी. प्रयागराज में आगामी वर्ष यानि 2025 में होने वाले महाकुंभ की शुरूआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व  के साथ शुरू होगी. इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति' शाही स्नान और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व होगा. मेले का तीसरा और अंतिम शाही स्नान बसंत पंचमी का स्नान पर्व 3 फरवरी 2025 को होगा. जबकि महाशिवरात्रि का अंतिम आधिकारिक स्नान पर्व 26 फरवरी को होगा.

ये भी पढ़ें: UP News: उन्नाव में भी आया ज्योति मौर्य जैसा मामला, पति का आरोप- सिपाही बनते ही पत्नी कर रही दूसरी शादी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget