एक्सप्लोरर

मदरसे से मिली RSS को आतंकी संगठन बताने वाली किताब, जांच एजेंसियों का शिकंजा कसा, यहीं मिली थी नकली नोट छापने की फैक्ट्री

जांच एजेंसियों ने विवादित किताब बरामद होने और इसे बच्चों को पढ़ाए जाने के मामले में कर्मचारियों और टीचर्स के बयान दर्ज किए. इसके साथ ही मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के भी बयान दर्ज किए गए.

UP News: नकली नोट छापने वाले प्रयागराज के मदरसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आतंकी संगठन बताने वाली किताब बरामद होने के चौंकाने वाले खुलासे के बाद जांच एजेंसियों का शिकंजा एक बार फिर से कसने लगा है. उर्दू में लिखी विवादित किताब बरामद होने के बाद जांच एजेंसियां आज फिर से जामिया हबीबिया मदरसे में पहुंचीं. इंटेलिजेंस एजेंसियों और पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर मदरसे को खंगाला. एजेंसियों ने मदरसे के कर्मचारियों से फिर लंबी पूछताछ की. तमाम रजिस्टर और दूसरे डॉक्यूमेंटस खंगाले गए.

जांच एजेंसियों ने विवादित किताब बरामद होने और इसे बच्चों को पढ़ाए जाने के मामले में कर्मचारियों और टीचर्स के बयान दर्ज किए. इसके साथ ही मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के भी बयान दर्ज किए गए. मदरसे के बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज को भी खंगाला गया. मंगलवार की दोपहर को यह जानकारी सामने आई कि नकली नोट छापने वाले जामिया हबीबिया मदरसे में छापेमारी के दौरान विवादित किताब और कुछ आपत्तिजनक डॉक्यूमेंटस मिले थे. 

UP Politics: RLD के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, बोले- 'BJP के खौफ में हैं जयंत चौधरी, कर रहे ड्रामा'

प्रिंसिपल के कमरे से बरामद
मदरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लिखी उर्दू में एक किताब भी मिली थी. इस किताब में आरएसएस को देश का सबसे बड़ा आतंकी संगठन बताया गया था. मदरसे में कार्यवाहक प्रिंसिपल के कमरे से यह किताब बरामद होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि मदरसे के कर्मचारियों ने कार्यवाहक प्रिंसिपल के कमरे में इस तरह की विवादित किताब रखे जाने की जानकारी से इनकार किया है. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कार्यवाहक प्रिंसिपल के उस कमरे तक जाने की कतई इजाजत नहीं थी. 

मदरसे के कर्मचारियों और शिक्षकों ने बच्चों को इस तरह की कोई किताब पढ़ाए जाने की बात से साफ इनकार किया है. उनका कहना है कि बच्चों को सिर्फ दीनी तालीम दी जाती है. किसी के खिलाफ कोई भड़काऊ बातें नहीं बताई या पढ़ाई जाती हैं. मंगलवार को इंटेलिजेंस के साथ ही प्रयागराज पुलिस की टीम भी मदरसे में पहुंची थी. उम्मीद जताई जा रही है कि लगातार हो रहे चौंकाने वाले खुलासों के बाद एनआईए और एटीएस की टीम भी जांच के लिए इस मदरसे में पहुंच सकती है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget