एक्सप्लोरर

Mauni Amavasya 2022: प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, प्रशासन ने की ये तैयारी

UP News: प्रयागराज में सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर प्रशासन ने व्यापक रूप से तैयारी की है. मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनज़र प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं.

Prayagraj News: संगम की रेती पर लगे माघ मेले में सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या कल एक फरवरी को है. इस स्नान पर्व पर तकरीबन पचास लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिसको लेकर मेला प्रशासन ने व्यापक रूप से तैयारी की है. मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनज़र प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये जाने का दावा किया है. डीएम संजय खत्री और एसएसपी अजय कुमार ने आज मातहतों को ड्यूटी को लेकर ब्रीफ किया.

डीएम संजय खत्री के मुताबिक, मेले के साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर एसडीएम स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं. यही नहीं, दूसरे विभागों के भी राजपत्रित अधिकारियों को भी पर्याप्त संख्या में लगाया गया है ताकि पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट मिलकर मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कर सकें. मौनी अमावस्या के मद्देनजर मेले में पहले से बनाए गए 16 एंट्री गेट को बढ़ाकर 21 गेट कर दिया गया है. कोविड-19 के मद्देनजर हर एंट्री गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बहुत से आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग करेंगे.

संगम क्षेत्र में कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई गई है. मौनी अमावस्या का स्नान पर्व कल मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो जाएगा. जिसके लिए 6 किलोमीटर लंबे घाट बनाए गए हैं. घाटों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए चेजिंग रूम बनाए गए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से दो सौ सीसीटीवी कैमरे भी मेला क्षेत्र में लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है. चार कंपनी जल पुलिस और एसडीआरएफ को तैनात किया गया है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से भरा पर्चा, पहली बार लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव

UP Election 2022 : Agra में CM Yogi ने Akhilesh पर किया प्रहार कहा, 'अवसरवादी है सपा'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget