एक्सप्लोरर

प्रयागराज: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो सनकी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार

दस साल के बेटे का इलाज शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक सनकी युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपने पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काट डाला. जानलेवा हमले में पत्नी और सात साल के बेटे की मौत हो गई है, जबकि दस साल का बड़ा बेटा गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती होकर ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है.

यह सनसनीखेज वारदात शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर इलाके की है. यहां रहने वाला पुष्पराज कोल ट्रक ड्राइवर है. इन दिनों वह घर पर ही रह रहा था. पुष्पराज ने कल रात शराब पीने के लिए पत्नी से पैसों की मांग की. पत्नी सुनीता और बेटों द्वारा मना करने के बाद वह इस कदर आग बबूला हुआ कि घर में कुल्हाड़ी से सभी पर ताबड़तोड़ वार किये. हमले में सात साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुनीता ने आज दिन में अस्पताल में दम तोडा. दस साल के बेटे का इलाज शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. रतन को वेंटिलेटर पर रखा गया है.

कोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया

पुष्पराज के बड़े भाई की तहरीर पर कोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है. प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह के मुताबिक़ आरोपी शराबी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं. फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

ये भी पढ़ें. नौकरियों को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी, 6 महीने में मिलेगा नियुक्ति पत्र मुगलों से होता है गुलामी का एहसास, आगरा म्जूजियम का नाम बदलने से युवाओं को मिलेगा संदेश- मोहसिन रजा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget