एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कोरोना के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने 5 जिलों के डीएम और पुलिस कप्तानों से मांगा जवाब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां की पुलिस ठीक से अपना काम नहीं कर रही हैं.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर से नाराजगी जताते हुए पांच जिलों के डीएम और पुलिस कप्तानों से जवाब-तलब कर लिया है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सबसे ज़्यादा संक्रमण वाले पांच जिलों लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के डीएम और पुलिस प्रमुखों से हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

विशेष इंतजाम करने के दिए निर्देश अदालत ने इन सभी से पूछा है कि संक्रमण की रफ़्तार को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. कोर्ट ने यूपी सरकार से इन जिलों में स्थानीय प्रशासन के साथ विशेष इंतजाम किये जाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही इन जिलों में बाहर से आने वाले लोगों की जांच करने को भी कहा है.

कोर्ट ने मेडिकल सुविधाएं और जांच बढ़ाने को कहा अदालत ने तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां की पुलिस ठीक से अपना काम नहीं कर रही हैं. इन पांच जिलों में मास्क पहनने के नियमों का सौ फीसदी पालन कराना ज़रूरी हो गया है. अदालत ने पांचों जिलों के अफसरों से अगली सुनवाई पर संक्रमण और ठीक होने के आंकड़े भी पेश करने को कहा है. इसके साथ ही यूपी सरकार को मेडिकल सुविधाएं और जांच बढ़ाने को कहा है. कोर्ट ने चीफ सेक्रेट्री से भी पूरे यूपी में उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है.

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है ये आदेश जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजीत कुमार की डिवीजन बेंच ने कोरोना के संक्रमण से जुड़े मामलों की मानीटरिंग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. यूपी सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि सूबे के 37 जिलों में ड्रोन कैमरों के ज़रिये निगरानी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है. प्रयागराज जिले में दो कैमरे चल रहे हैं, जबकि चार मरम्मत के लिए मुम्बई भेजे गए हैं. कोर्ट ने यहां के खाने-पीने की दुकानों पर सिर्फ पैक्ड फ़ूड ही नहीं बेचे जाने पर भी नाराज़गी जताते हुए कोर्ट कमिश्नर से रिपोर्ट देने को कहा है. अदालत इस मामले में 10 दिसम्बर को फिर से सुनवाई करेगी.

ये भी पढ़ें:

कानपुर: तालाबों की जमीनों पर भू-माफियाओं ने कर रखा है कब्जा, सिर्फ कागजों पर ही हो रही है कार्रवाई

लखनऊ: अप्रत्यक्ष धर्मांतरण की बात कहकर पुलिस ने रुकवाई शादी, समझाया 'लव जिहाद' कानून

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget