एक्सप्लोरर

Prayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा, बड़ा हनुमान मंदिर जलमग्न, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

UP: गंगा और यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. संगम क्षेत्र सहित निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लोगों से शासन द्वारा जारी एडवाइजरी फॉलो करने के निर्देश दिये गये हैं.

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे संगम क्षेत्र सहित निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल 2.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे और यमुना नदी का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 64 सेंटीमीटर और छतनाग में 49 सेंटीमीटर बढ़ा है, जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर 53 सेंटीमीटर तक बढ़ चुका है. 

नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता

मंगलवार सुबह 8 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.40 मीटर, छतनाग में 81.88 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 82.53 मीटर दर्ज किया गया. हालांकि दोनों नदियां अब भी खतरे के निशान 84.734 मीटर से लगभग 2.5 मीटर नीचे बह रही हैं, लेकिन जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है, उसने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

भक्तों के लिए बंद किया गया बड़े हनुमान मंदिर का कपाट

तेजी से बढ़ते जलस्तर का असर संगम क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है. मंगलवार को तीसरी बार गंगा और यमुना का पानी संगम क्षेत्र स्थित प्राचीन बड़ा हनुमान मंदिर के गर्भगृह में घुस गया, जिसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा घाटों पर दुकान लगाने वाले दुकानदार, तीर्थ पुरोहित और घाटिए भी सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट हो चुके हैं.

निर्देशों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं. सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है. संगम क्षेत्र में जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके. जिले में कुल 88 बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget