एक्सप्लोरर

Children Hospital: एक बेड पर चार-चार बच्चे, खुद बीमार नजर आ रहा है चिल्ड्रन अस्पताल

Children Hospital: सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) के सारे इंतजाम फेल हो गए हैं. एक-एक बेड पर तीन से चार बच्चों का इलाज (Treatment) किया जा रहा है. 

Prayagraj Children Hospital: मौसम में आए बदलाव की वजह से संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भी बड़ी संख्या में बच्चे बीमार हो रहे हैं. कोई वायरल बुखार (Fever) की चपेट में आ रहा है तो किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत है. अचानक बीमार बच्चों की भीड़ आने से यहां सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) के सारे इंतजाम फेल हो गए हैं. हालात इतने बदतर हैं कि चिल्ड्रन हॉस्पिटल की इमरजेंसी में एक-एक बेड पर तीन से चार बच्चों को लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है. इससे पहले से ही बीमार बच्चों में संक्रमण और बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है. 

डॉक्टर्स को इलाज करने में हो रही है दिक्कत 
बीमार मासूमों को अस्पताल में भर्ती कराने और उन्हें पहले से ही भरे हुई बेड पर थोड़ी सी जगह दिलाने के लिए लोगों को जिम्मेदारों के सामने नाक रगड़नी पड़ रही है. कई बच्चों को तो उनकी माताएं जमीन पर ही लिटाकर इलाज की गुहार लगा रही हैं. चिल्ड्रन हॉस्पिटल की इमरजेंसी में तो मेले जैसे हालात हैं. यहां बीमार बच्चों और उनके परिवार वालों का मेला सा लगा हुआ है, जिसकी वजह से डॉक्टर्स को इलाज करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  
     
बेड की कमी 
प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित सरोजनी नायडू चिल्ड्रन हॉस्पिटल पूरे प्रयागराज मंडल का रेफरल अस्पताल है. इसके अलावा आसपास के दूसरे जिलों के भी गंभीर रूप से बीमार तमाम बच्चे यहां इलाज के लिए भेजे जाते हैं. पिछले कुछ दिनों से यहां इतने ज़्यादा बीमार बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं कि हॉस्पिटल में तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. हॉस्पिटल के बेड फुल हो गए तो दो-दो बच्चों को लिटाया गया, लेकिन सोमवार को हालत ये हो गई कि एक एक बेड पर तीन से चार बच्चों को एडमिट करना पड़ा. ज़्यादातर बच्चे छोटे हैं, इसलिए उनके परिवार का कम से कम एक सदस्य भी बच्चे के पास इसी बेड पर बैठता है. ऐसे में अस्पताल में किस तरह का इलाज हो रहा होगा, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है.  

अस्पताल प्रशासन ने कही ये बात 
बहरहाल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसपी सिंह का कहना है कि हर साल इस सीजन में अचानक से बीमार बच्चों की भीड़ बढ़ती है. किसी भी बीमार बच्चे को वापस ना भेजा जाए, इसी वजह से एक बेड पर कई बच्चों को एडमिट करना पड़ रहा है. उनके मुताबिक तमाम लोगों का भरोसा इस सरकारी अस्पताल पर है और साथ ही जगह भरने का हवाला देकर बीमार बच्चों को वापस भेजने से उनकी जिंदगी को खतरा हो सकता है, इसलिए ऐसे हालात में भी इलाज किया जा रहा है. अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की दलील अपनी जगह ठीक है, लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर हर साल इस सीजन में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ जाती है तो सिस्टम को चलाने वाले लोग इसे लेकर कोई इंतजाम क्यों नहीं करते हैं.     

ये भी पढ़ें:         

UP Election 2022: पूर्वांचल में चुनावी सरगर्मी तेज, क्या सपा-बसपा के प्लान पर भारी पड़ रहा है बीजेपी का ये दांव? 

Samajwadi Party: अखिलेश यादव बोले- किसानों का अपमान स्वीकार नहीं करेगा देश, सरकार का होगा सफाया 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget