एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari: मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुख्तार अंसारी की मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ED

मुख्तार अंसारी से मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी और इसके लिए जांच एजेंसी तैयारी कर रही है. ईडी को मुख्तार अंसारी का प्रोटेक्शन वारंट भी मिल गया है.

UP News: पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके परिवार पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और साले सरजील रजा उर्फ़ आतिफ  को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद ईडी की टीम अब मुख्तार अंसारी को अपनी कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करने की तैयारी में है. ईडी की टीम ने इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. 

ईडी की टीम ने प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट से मुख्तार अंसारी का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है. इस प्रोडक्शन वारंट को मंगलवार को बांदा जेल में तामील कराया जा सकता है. ईडी की अर्जी पर जारी हुए प्रोडक्शन वारंट पर मुख्तार अंसारी को 15 दिसंबर को प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुख्तार अंसारी को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बांदा से प्रयागराज लाया जाएगा.

बयानों को कराया जाएगा क्रॉस चेक

उम्मीद जताई जा रही है कि 15 दिसंबर को जब मुख्तार अंसारी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, उसके बाद ईडी की टीम उसको अपनी कस्टडी मे लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी. ईडी की तरफ से कोर्ट में यह दलील दी जाएगी की विधायक बेटे अब्बास अंसारी, साले सरजील रजा और सांसद भाई अफजाल अंसारी समेत परिवार के दूसरे सदस्यों और कंपनी से जुड़े लोगों के बयान से सामने आई जानकारियों को वेरीफाई कराया जाना है और उसे क्रॉस चेक किया जाना है. ऐसे में मुख्तार अंसारी को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ किया जाना बेहद जरूरी है.

14 दिन के लए मांगी जाएगी कस्टडी

हालांकि ईडी की टीम पिछले साल नवंबर महीने में भी बांदा जेल जाकर मुख्तार अंसारी का बयान दर्ज कर चुकी है. ईडी के सूत्रों का दावा है कि पहली बार में 14 दिनों के लिए मुख्तार अंसारी की कस्टडी मांगी जाएगी. बाहुबली मुख्तार अंसारी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए ईडी चार्जशीट दाखिल किए जाने को भी आधार बनाएंगी. ईडी ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ पिछले साल मार्च महीने में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. ईडी अब तक मुख्तार के परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसमें उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अतीक अहमद के परिवार के BSP में शामिल होने की खबरों पर AIMIM ने कहा- 'वे अवसरवादी लोग'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget