एक्सप्लोरर

Prayagraj News: हत्या का आरोपी आठ घंटे में गिरफ्तार, एनकाउंटर में लगी पैर में गोली

UP News: प्रयागराज पुलिस ने पान की दुकान घुसकर युवक की हत्या करने वाले बदमाश को आठ घंटे के अंदर ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश के पैर में गोली है. जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Prayagraj Crime: प्रयागराज में मामूली विवाद में पान की दुकान में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस एनकाउंटर में हत्या के आरोपी को पैर में गोली लगी है. जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

आरोपी के साथ पुलिस की यह मुठभेड़ सोमवार (1 अप्रैल 2024) की सुबह गंगानगर के फाफामऊ इलाके में हुई. हत्या की वारदात के मद्देनजर पुलिस ने यहां चेकिंग अभियान चला रखा था. पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने को कहा तो वह भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने अपने बचाव गोली चलाई जो बदमाश के पैर लगी. जिससे बदमाश घायल हो गया. घायल बदमाश का नाम अर्श उर्फ बिल्ला है. अर्श ने ही रात को फाफामऊ इलाके में ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.वह शहर से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया.

ये है मामला 
गौरतलब है कि बीती रात प्रयागराज के गंगानगर के फाफामऊ इलाके में अर्श उर्फ बिल्ला ने ही फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. संदीप पाल नाम का युवक पान की दुकान पर अपने दोस्त के साथ बैठा हुआ था. आरोप है कि अर्श उर्फ बिल्ला वहां पहुंचा और उसने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में संदीप पाल को गोली लगी. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जबकि इस घटना में नरेश पासी नाम का एक युवक भी गोली लगने से मामूली रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन के लेन देन को लेकर मृतक संदीप पाल और आरोपी अर्श उर्फ बिल्ला के बीच विवाद हुआ था. 

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देश पर गंगानगर के डीसीपी अभिषेक भारती ने मामले के  खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया था. पांचों टीमें अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही थीं. सोमवार की सुबह चेकिंग के दौरान आरोपी अर्श उर्फ बिल्ला को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित परिवार ने आठ घंटे के अंदर ही आरोपी के एनकाउंटर में पकड़े जाने पर संतुष्टि जताई है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: BJP लगाएगी गौतमबुद्ध नगर सीट पर जीत की हैट्रिक? कभी रहा बसपा का कब्जा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget