एक्सप्लोरर

मकान निर्माण का बकाया पैसा न देने पर राजमिस्त्री ने पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

UP News: प्रयागराज पुलिस ने टीसीआई के रिटायर्ड कर्मचारी अरुण श्रीवास्तव और पत्नी मीना श्रीवास्तव की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

Prayagraj News: प्रयागराज के यमुनानगर नैनी क्षेत्र में बीते 28 अप्रैल को एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के रिटायर्ड अधिकारी अरुण श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला किया था. इस हमले में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के रिटायर्ड अधिकारी अरुण श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी मीना श्रीवास्तव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. अब इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  

पुलिस की कड़ी पूछताछ पर आरोपी श्याम बाबू ने बताया कि वह एक राजमिस्त्री है और करीब 3 से 4 महीने पहले मृतक अरुण श्रीवास्तव के मकान में सेकंड फ्लोर का निर्माण किया था. आरोपी ने बताया कि मकान का कार्य करीब 2 महीने पहले पूरा हो चुका था. आरोपी श्याम बाबू ने बताया कि उसके 20000 रुपये मृतक अरुण श्रीवास्तव की तरफ बकाया था. मेरे बचे हुए रकम को मैंने कई बार उनके घर जाकर मांगा लेकिन उन्होंने मेरी बची हुई रकम को नहीं दिया.

उधार के 20 हजार वापस नहीं देने पर की हत्या
कई बार पैसे मांगने पर उन्होंने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मुझे थप्पड़ भी मारा था. इसी के बाद मैं अपने झोले से लोहे का हथौड़ा निकाल कर उनके सिर पर कई बार वार किया. मृतक अरुण श्रीवास्तव की पत्नी मीना श्रीवास्तव मेरी तरफ दौड़कर आई तो मैं हथोड़ा लेकर उनकी तरफ दौड़ा तो वह अंदर वाले कमरे में घुस गई. जिस पर मैं कमरे में घुसकर इस हथौड़े से उसके सिर पर कई बार हथौड़े से मारा उसके बाद हाथ धुल कर बाहर के दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया.

सीसीटीवी के जरिए हुई कातिल की पहचान
श्याम बाबू का फुटेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन अरुण श्रीवास्तव के घर से निकलते हुए भी सीसीटीवी में देखा गया इसी के आधार पर एसओजी यमुनानगर जोन थाना नैनी की पुलिस द्वारा नैनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है.

(प्रयागराज से सौरभ मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अंबेडकर पोस्टर विवाद पर अखिलेश यादव का विरोध, अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि सेना का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget