एक्सप्लोरर

CM Yogi Prayagraj Visit: प्रयागराज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, माघ मेले की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. वे यहां जनवरी में लगने वाले माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. साथ अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी देंगे.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से दोपहर के 12:25 हैलीपैड आएंगे. सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. सीएम का प्रयागराज दौरा साल 2025 में लगने वाले कुंभ और जनवरी में लगने वाले माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इस बार लगने वाले माघ मेले को कुंभ रिहर्सल के तौर भी देखा जा रहा है.  

सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. इस दौरान योगी आदित्यनाथ कुंभ और माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेंगे. जानकारी के अनुसार वे आज दोपहर के 12:25 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन हैलीपैड आएंगे. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम योगी संगम क्षेत्र में किला घाट व अक्षयवट के पास हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे. साथ ही संगम पर मोक्षदायिनी गंगा का पूजन भी करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 2:08 पर नागवासुकी मंदिर के पास रिवर फ्रंट और निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण करेंगे

महाकुंभ की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 2:25 पर मेला कार्यालय में महाकुंभ की तैयारीयों की समीक्षा बैठक करेंगे. दोपहर 3:50 पर मेला क्षेत्र से निकलकर सूबेदारगंज आर ओ बी और एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे. शाम 4:25 पर वे लखनऊ के लिए रवाना होंगे. प्रयागराज में 14 जनवरी से माघ मेला शुरू होगा. जबकि साल भर बाद यहां महाकुंभ का आयोजन होना है.

40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
इस बार के महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज को कुछ बड़ी योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं. सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहेंगे. कुंभ मेले को देखते हुए सीएम योगी का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी को खुली पिच नहीं देनी चाहिए,' मुरादाबाद में कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बड़ा दावा, जानें क्यों कहा ऐसा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget