एक्सप्लोरर

Lok Sabha Chunav 2024: 'गठबंधन का शटर लगाने वाले गुनाहों के गटर में डूबे', विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी

UP Lok Sabha Chunav 2024: बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) रविवार को प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे थे. उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा.

UP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी को विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में क्राइम ब्रांच से नोटिस जारी होने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि गुनाहों के गटर पर गठबंधन का शटर लगाकर बचने की कवायद कतई कामयाब नहीं होगी. गठबंधन का शटर लगानेवाले गुनाहों के गटर में डूबे हुए हैं. ऐसे में मोदी सरकार की करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति से खुद को बचा नहीं पाएंगे और गलत करनेवालों को जेल जाना होगा. 

 मुख्तार अब्बास नकवी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को समय की जरूरत बताया है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर और आजादी के समय सक्रिय रहने वाले दूसरे नेताओं ने भी देश में समान कानून लागू किए जाने की वकालत की थी. यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोधियों को उन्होंने आड़े हाथों लिया. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुष्टीकरण को सशक्तिकरण और सुधार के समावेशी मिजाज से बदल दिया है. पहले तुष्टिकरण का सांप्रदायिक रिवाज था. अब सुधार और समावेशी विकास का मिजाज है. उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड को संवैधानिक ड्यूटी माना.

यूसीसी का विरोध करनेवालों पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड से किसी भी मजहब या संप्रदाय के धार्मिक अधिकारों पर बंदिश नहीं लगने जा रही है. ऐसे में विपक्ष का विरोध गलत है और सरकार का कदम सराहनीय है. उन्होंने सभी पार्टियों से यूनिफॉर्म सिविल कोड का स्वागत करने की अपील की. उन्होंने विरोधियों को नसीहत देते हुए कहा कि कल सेकुलरिज्म का ढोंग रचने वाले आज खुद को सनातनी दिखाने का मौका नहीं छोड़ते हैं.

बाबा बैद्यनाथ धाम में राहुल गांधी की पूजा पर भी दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना पर उन्होंने कहा कि कुछ नेता रूम में टोपी और रोड पर तिलक लगाकर घूमने का दिखावा करते हैं. राहुल गांधी अब बीजेपी की नकल करने की कोशिश में हैं और खुद को सनातनी सूरमा साबित करना चाहते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी तय नहीं कर पा रहे हैं कि सेकुलरिज्म का नारा लगाना है या सनातनी सूरमा साबित करना है. नकवी के मुताबिक राहुल गांधी को तर्कों की कंगाली हो गई है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद महसूस नहीं कर पा रहे हैं कि 24 के चुनाव में क्या हाल होने वाला है. कांग्रेस ने 50 वर्षों तक देश पर राज किया लेकिन आज क्षेत्रीय दल उसे एक सीट भी देने को तैयार नहीं है. कभी मुल्क की पार्टी कहलाने वाली कांग्रेस अब मोहल्ले की पार्टी के तौर पर सिमट रही है. राहुल गांधी अब न घर के हैं, न घाट के, न इधर के हैं, न उधर के हैं. राहुल गांधी को न खुदा ही मिल रहा है और न ही विसाले सनम.

Uttarakhand UCC Draft: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट ने यूसीसी ड्राफ्ट पर लगाई मुहर, 6 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग
IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल होते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी, योगी सरकार ने सौंपा यह विभाग
यूपी: आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज के 5 घरों में चोरी, SP बोले- ये किसी संगठित गिरोह का काम
यूपी: आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज के 5 घरों में चोरी, SP बोले- ये किसी संगठित गिरोह का काम
Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस बनकर करता था ठगी, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना, अब हुआ गिरफ्तार
अयोध्या में पुलिस बनकर करता था ठगी, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना, अब हुआ गिरफ्तार
Maharashtra News: 'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा
'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
पश्चिम बंगाल का बनवाना है वोटर आईडी कार्ड, जानें कौन सा फॉर्म भरना होगा जरूरी?
Embed widget