एक्सप्लोरर

प्रयागराज: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के खुले कई राज, कुछ CCTV फुटेज भी मिले, तलाश तेज

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लंबे वक्त से फरार चल रही है. वहीं पुलिस उसकी लगातार तलाश में लगी हुई है. बीते दिनों के दौरान जांच में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगा है.

Atiq Ahmed Wife: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां प्रयागराज पुलिस के हाथ लगी हैं. शाइस्ता परवीन के बारे में पुलिस को यह जानकारी 3 दिन पहले गिरफ्तार गुर्गे शमशाद ने दी है. पूछताछ के दौरान शमशाद ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं. जिसके बाद अब पुलिस ने शाइस्ता की तलाश तेज कर दी है.

दरअसल, शाइस्ता परवीन लंबे वक्त से फरार चल रही है. उमेश पाल हत्याकांड में उसे पुलिस ने आरोपी बनाया था. उसके बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दूसरी ओर शाइस्ता से कुछ माह पहले दिल्ली के पास शमशाद मिला था. यह बात उसने पूछताछ के दौरान कबूल की है. अतीक के गुर्गे शमशाद को लेकर शाइस्ता के पास गए थे.

खास बात यह है कि इस मुलाकात को कराने वाले सभी गुर्गे अभी जेल में बंद हैं. लेकिन अब गिरफ्तार शमशाद ने सभी गुर्गों के नाम पुलिस को बता दिए हैं. कुछ सीसीटीवी फुटेज में भी शमशाद को शाइस्ता के साथ देखा गया था. वहीं शमशाद ने अशरफ की पत्नी जैनब और बहन आयशा नूरी से जुड़ी अहम जानकारी दी है. 

लखनऊ मे अपना दल विधायक के घर से टोटियां चोरी, एफआईआर दर्ज

तीनों लेडी डॉन की तलाश और तेज 
पुलिस ने इन जानकारियों के आधार पर अब तीनों लेडी डॉन की तलाश और तेज कर दी है. पुलिस का मानना है कि तीनों लेडी डॉन एक-दूसरे के संपर्क में बनी हुई है. अब पुलिस को पूछताछ में मिली जानकारी को आधार बनाकर कुछ खास जगहों पर तलाश की जा रही है. पुलिस एनसीआर के आसपास के इलाकों में तीनों लेडी डॉन की तलाश कर रही है. 

बता दें कि शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम घोषित है, जबकि जैनब आयशा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है. इन सभी को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था. उमेश पाल की हत्या बीते साल फरवरी में हुई थी. जिसमें अतीक अहमद और अशरफ को आरोपी बनाया गया था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget