एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के सेल्फी पॉइंट टॉवर पर फहराया गया तिरंगा, धरने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने उठाया कदम

UP News: प्रतापगढ़ के शहीद उद्यान के सेल्फी पॉइंट पर चार साल बाद एक बार फिर से तिरंगा लगा है. इस तिरंगे को सभासद व आम नागरिकों के धरने के बाद सेल्फी पॉइंट के टॉवर पर फहराया गया है.

Pratapgarh Selfie Point Tiranga: देश आजादी के 75वें साल की जयंती मना रहा है और लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. हर घर तिरंगा अभियान सरकार के आदेश के बाद प्रशासन लहराने के लिए रात दिन एक किए हुए है. इसके बावजूद शहीद उद्यान के सेल्फी पॉइंट से वर्षों से तिरंगा गायब रहा जिसके चलते सभासद विनय सिंह भोला तमाम समर्थकों के साथ शहीद उद्यान के गेट पर धरने पर बैठ गए घंटों बाद नगर पालिका प्रशासन को जब धरने की जानकारी हुई तो हाईमास्ट को उतारकर तिरंगा फहराने में जुट गया.

बता दें कि चार साल पहले तत्कालीन सीडीओ राजकमल द्वारा शहीद उद्यान में 100 फिट ऊंचा टावर बना कर उसपर तिरंगा फहराया गया था. उस समय इसे सेल्फी पॉइंट बताया गया था मंत्री मोती सिंह व स्वाती सिंह ने लोकार्पण किया था. लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस टावर पर लगे तिरंगे को हटा कर हाईमास्ट लगा दिया था. आज रविवार को सभासद विनय सिंह भोला समेत अलग-अलग मोहल्ले के समाजसेवियों ने सुबह से शहीद उद्यान के गेट पर दरी बिछाकर कर धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. इस बाबत सभासद विनय सिंह भोला का आरोप है कि करीब 4 साल पहले तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी के प्रयास के बाद कंपनी गार्डन पार्क के भीतर 100 फीट ऊंचाई का एक टावर लगाकर भारतीय तिरंगा झंडा लगाया गया था. कुछ दिनों बाद ही नगरपालिका के अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह तिरंगा हटा दिया गया, इसे लेकर शहर के लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी.


Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के सेल्फी पॉइंट टॉवर पर फहराया गया तिरंगा, धरने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने उठाया कदम

 हाईमास्ट को उतार कर तिरंगा फहराया

बीते सप्ताह सभासद विनय सिंह सहित अन्य लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों को ज्ञापन देकर दोबारा 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लगाने की मांग की थी. नगर पालिका के अधिकारियों ने मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन 13 अगस्त तक तिरंगा नहीं लगाया गया. जिसके विरोध में सभासद सहित अन्य लोगों ने रविवार को धरना प्रारंभ कर दिया किया घंटों तक चले धरने और नारेबाजी की सूचना के बाद आनन-फानन में नगर पालिका के अधिकारियों ने सभी लोगों से वार्ता करते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया. इसके बाद हाईमास्ट को उतार कर तिरंगा लगाने में जुट गए जो तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है.

Mahant Narendra Giri Case: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले- महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में वापस नहीं होगी FIR

 शहीद उद्यान में 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लगाया 

सभासद विनय सिंह ने बताया कि मांग सिर्फ और सिर्फ ये थी कि यूपी सरकार के मुख्यमंत्री और भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का आव्हान था कि हर घर तिरंगा लगाया जाए. उसी उपल्क्ष में प्रतापगढ़ जिला प्रशासन से हम लोगों को 6 तारीख से मांग थी और नगर पालिका से भी ज्ञापन देकर मांग थी कि शहीद उद्यान में 100 फीट ऊंचे पोल पर तिरंगा लगाया गया था. लगाने के दो ही महीने बाद उसे उतार दिया गया और आज चार साल तक झंडा नहीं लगाया गया. प्रतापगढ़ नगर वासियों की मांग थी कि 15 अगस्त से पहले शहीद उद्यान में लगाया जाए.

Tiranga Yatra: पीलीभीत डीएम ने निकाली मैराथन तिरंगा यात्रा, कहा- उत्साह के साथ मनाए देश का त्योहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget