एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ के DM के खिलाफ धरने पर बैठे SDM निलंबित, भ्रष्टाचार का लगाया था आरोप

विनीत उपाध्याय ने आगे बताया कि हमने पिछले सितंबर में रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद यहां के एक जनप्रतिनिधि प्रमोद तिवारी ने मुझ पर भूमाफिया देवेंद्र मिश्रा के खिलाफ चल रही जांच को रोकने के लिए दबाव डाला.

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ जिले में डीएम के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर धरने पर बैठे एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की गई है. डीएम बंगले पर अपनी पत्नी के साथ धरना देने वाले एसडीएम विनीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है. प्रशासन ने उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की है. विनीत को प्रयागराज राजस्व परिषद से संबंध कर दिया गया है. विनीत के आरोपों की जांच अब प्रयागराज कमिश्नर करेंगे.

विनीत उपाध्याय ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा कि जिले में फैले भ्रष्टाचार को लेकर मैं डीएम आवास पर गया था, लेकिन जिले में भ्रष्ट अधिकारियों की सांठगांठ के कारण मुझे परेशान किया गया. उन्होंने आगे बताया कि इसकी शुरुआत बीते साल नवंबर में हुई जब मैं लालगंज में एसडीएम के पद पर तैनात हुआ. पिछले साल सितंबर में मैं तीन सदस्यीय समिति का सदस्य था जिसने पिछले एसडीएम द्वारा भूमि के अवैध आवंटन की जांच की थी. जांच के दौरान हमें लालगंज सब डिविजन में भूमि के आवंटन में कई अनियमितताएं मिली. विनीत ने कहा कि एडीएम (वित्त व राजस्व) शत्रुघ्न वैश्य इस भ्रष्टाचार में संलिप्त थे और हमने अपनी रिपोर्ट में ये लिखा था. विनीत का दावा है कि उन पर लैंड माफिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को रोकने के लिए दबाव बनाया गया था.

"जनप्रतिनिधि ने बनाया था दबाव" विनीत उपाध्याय ने आगे बताया, "हमने पिछले सितंबर में रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद यहां के एक जनप्रतिनिधि प्रमोद तिवारी ने मुझ पर भूमाफिया देवेंद्र मिश्रा के खिलाफ चल रही जांच को रोकने के लिए दबाव डाला. उन्होंने एक स्कूल चलाने के नाम पर जमीन का अधिग्रहण किया था जो वहां मौजूद नहीं थी. वो किसी दूसरे स्थान से स्कूल का संचालन कर रहे थे. मेरे पास इस सब के रिकॉर्ड थे. इसलिए उन्होंने वकीलों के एक समूह को उकसाया, जो एक दिन मेरे साथ झगड़े करने लगे. मैंने एक होमगार्ड की राइफल खींचने की कोशिश की ताकि किसी को चोट न लगे. हालांकि वकीलों ने मुझपर राइफल छीनने का आरोप लगाया. मैं एक पल के लिए भी राइफल को नहीं पकड़ा. एडीएम वैश्य (वित्त एवं राजस्व) ने मुझे इस मामले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया.

विनीत उपाध्याय पर लगे अभद्रता के आरोप वहीं, एडीएम शत्रुघ्न वैश्य ने कहा कि शुक्रवार को उपाध्याय ने डीएम रुपेश कुमार के साथ अभद्रता की थी. वैश्य ने कहा कि सरकार की तरफ से एक चिट्ठी पहुंचने पर विनीत नाराज हो गए. हम डीएम और एसपी साथ में एक दौरे से लौट कर आ रहे थे. जब वापस लौटे तो विनीत डीएम के कक्ष में बैठे थे. वह गुस्से में थे और कहा कि उनके बारे में एक नकारात्मक रिपोर्ट दर्ज की गई थी. डीएम सर ने कहा कि उनके पास इस मुद्दे पर जवाब देने का एक विकल्प है.

ये भी पढें:

किसान बिल के विरोध में सपा का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों को दिया ज्ञापन

मुगल म्यूजियम का नाम बदलने पर भड़के प्रिंस तूसी, सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी की छवि खराब कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget