एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में जगन्नाथ यादव की हत्या के बाद जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

मंगलवार को खाना बनाने का कारीगर जगन्नाथ यादव बेटे के साथ कहीं जा रहा था. वह शेरगढ़ ही पहुंचा था कि पीछे से आए चार लोगों ने हमला बोल दिया. पिटाई से जगन्नाथ यादव की मौत हो गई थी.

Murder In Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मानिकपुर (Manikpur) थाने के पाटीहार गांव निवासी जगन्नाथ यादव (Jagannath Yadav) की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ. पोस्टमार्टम के बाद शव उनके घर पहुंचने पर इलाके के लोगों में जबरदस्त आक्रोश नजर आया. परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया. परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी, सरकारी सहायता और सरकारी नौकरी के साथ बेटियों की शादी व सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की जमकर नोंकझोंक भी हुई. 

मांगों पर अड़े रहे ग्रामीण
ग्रामीण किसी भी कीमत पर शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं थे. घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों ने आला अफसरों को दी. इसके बाद मौके पर एएसपी, एसडीएम और सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया. पुलिस अधिकारियों की मान-मनौव्वल से ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. अंत में पुलिस अधिकारियों ने उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया. तब जाकर ग्रामीण और परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए.

पिटाई से हुई थी मौत
जानकारी हो कि मंगलवार को खाना बनाने का कारीगर जगन्नाथ यादव अपने बेटे के साथ कहीं जा रहा था. वह कुंडा कोतवाली के शेरगढ़ हीं पहुचा था कि पीछे से आए चार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. इस दौरान पिटाई से जगन्नाथ यादव की मौत हो गई थी. उनका बेटा भी बुरी तरह से घायल हो गया था.

बोले एसपी, आश्वासन के बाद माने लोग 
इस बाबत एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मंगलवार को इस घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया. इन लोगों की प्रमुख रूप से पांच मांगे हैं, जिसको लेकर लोगों ने ज्ञापन भी सौंपा है. मांगें पूरी करने के आश्वासन के बाद लोग अंतिम संस्कार को राजी हो गए.

यह भी पढ़ें: UP Politics: अब्दुल्ला आजम की विधायकी जाने पर केशव प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया, स्वार सीट पर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget