एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दलित की नृशंस हत्या, हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका, पांच दिनों से था लापता

Pratapgarh Crime: मृतक दलित अलगू राम सरोज पांच दिनों से घर से गायब था. घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं नहीं मिला, जिसके बाद आज उसका शव नदी में उतराता मिला.

Pratapgarh Murder: यूपी के प्रतापगढ़ में बुजुर्ग दलित अलगू राम सरोज की जघन्य हत्या कर दी गई. हत्यारों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर नदी में फेंक दिया. गांव वालों ने सई नदी में उसके शव को तैरता हुआ देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि लालगंज कोतवाली के रायपुर तिआई गांव का अलगू राम सरोज पांच दिनों से घर से गायब था. घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन जब वो कहीं नहीं मिला तो फिर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति ही की. जिसके बाद आज अलगू राम का शव गांव से लगभग तीन-चार किमी की दूरी से गुजरने वाली सई नदी में तैरता मिला. नदी के किनारे चरवाहों ने शव को तैरता देखा, जिसके बाद ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. 

हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका

नदी में अज्ञात शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव को जब बाहर निकाला गया तो उसके हाथ पैर दोनों बंधे हुए थे. शव की शिनाख्त करवाने के लिए परिजनों को बुलवाया गया, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान की. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि रायपुर तिआई के रहने वाले अलगू राम सरोज तीन-चार दिनों से गायब थे. उनका शव सई नदी में पाया गया है. इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज है. शव की पहचान होने के बाद पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Budget 2023: यूपी के बजट पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget