एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में बीए के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों को इस बात का शक

प्रतापगढ़ में बीए सेकेंड ईयर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसका शव घर से 100 मीटर दूर एक बाग में पड़ा मिला. उसके चेहरे और सिर को बुरी तरह से कुचला गया था. मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है.

Pratapgarh Crime News: यूपी के प्रतापगढ़ में बीए सेकेंड ईयर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. छात्र शौच के लिए बाहर गया था. जिसके बाद उसका शव घर से 100 मीटर दूर एक बाग में मिला. उसके चेहरे और सिर को बुरी तरह से कुचला गया था. हत्या के बाद हत्यारों ने मृतक की लुंगी से शव को ढक दिया था. जिसके बाद गांव के ही एक शख्स की नजर उस पर पड़ी. ये खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने पूरे इलाके की जांच की. ये हत्या पुरानी रंजिश के चलते बताई जा रही है. 
 
बीए के छात्र की पीट-पीटकर हत्या
ये वारदात आसपुर देवसरा थाने के नौरंगाबाद की है. जहां के पट्टी इलाके में बीए के छात्र सुनील वर्मी की लाठी डंडों और धारदार हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि मृतक रोज की तरह खाना पीना खाकर लेट गया था और सुबह उसकी लाश उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर बाग में मिली. मृतक की मां का कहना है कि करीब तीन महीने पहले पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के साथ सुनील का विवाद हुआ था. 
 
पुलिस ने दी ये जानकारी
वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस को इस हत्या की सूचना सुबह मिली थी. युवक का शव उसके घर से करीब 100-150 मीटर दूर बाग में मिला है. इस वारदात की खबर मिलते ही तत्काल फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की दो टीमें मौके पर भेजी गईं. डॉग स्क्वायड के शिनाख्त पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में प्रेम प्रसंग समेत तमाम विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget