एक्सप्लोरर

Pratapgarh Crime News: रास्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से किया हमला, एक शख्स की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक परिवार पर पड़ोसी ने रास्ते को लेकर हुए विवाद पर हमला कर दिया. उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

UP News: प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh) में दो पक्षों के बीच मारपीट और लाठी-डंडे चलने की खबर है. इस घटना में घायल हुए लोगों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. बाकी लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि यह घटना जेठवारा थाने के महाराजगंज की है जहां रास्ते को लेकर विवाद हुआ था. 

नशे की हालत में पड़ोसी पर हमले का आरोप

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के महाराजगंज गांव में रहने वाले जीतेंद्र सरोज का आरोप है कि सोमवार की रात नशे की हालत में रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान जीतेंद्र सरोज,उसके पिता राजेंद्र, मां निर्मला देवी और भाई सुरेंद्र घायल हो गए. राजेंद्र को सिर पर गहरी चोट लगी थी. सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने  राजेंद्र ने प्रयागराज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मंगलवार की दोपहर मृतक का शव लेकर जीतेंद्र सरोज मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगाया. उनका कहना है कि घायलों को सही समय पर इलाज नहीं मिला. 

UP Politics: 'गठबंधन चलाने का अखिलेश यादव को अनुभव नहीं', सपा अध्यक्ष पर फिर जमकर बरसे ओपी राजभर

इलाज में नहीं हुई है कोई देरी - सीएमओ

इस मामले में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ सुरेश सिंह ने सफाई देते हुए बताया कि मारपीट की घटना में घायलों का उपचार समय पर किया गया था, क्षेत्रीय पुलिस थाने के सूचना पत्र के बगैर किसी का मेडिकल करने का प्रावधान नहीं है. मामले की जानकारी के बाद मृतक के घायल परिजनों का आनन-फानन में उपचार शुरू कराया गया. घटना की जानकारी के बाद सीओ सिटी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई का वादा किया. 

 अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने बताया कि रास्ते के विवाद में एक ही गांव के दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें एक पक्ष के राजेंद्र सरोज की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं और वहीं दूसरे पक्ष में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव का दावा- 'अगर अखिलेश यादव ने मेरा और नेताजी का सुझाव माना होता, तो आज सीएम होते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget