एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: हमदर्द बनकर महिला से किया निकाह, फिर तलाक देकर छीन ली प्रॉपर्टी, पीड़िता खा रही दर-दर की ठोकर

Pratapgarh Police: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Pratapgarh News: यूपी में योगी सरकार जहां महिलाओं को न्याय दिलाने की जीरो टॉलरेंस नीति पर बात कर रही है तो वहीं प्रतापगढ़ (Pratapgarh) की कुंडा पुलिस बेबस महिला की मदद भी नहीं कर पा रही है. कभी दुबई में खुशहाल जिंदगी जी रही महिला अब कोख में तीन माह का बच्चा लिए दरदर की ठोकरें खाने को मजबूर है. दरअसल, यह मामला कुंडा कोतवाली इलाके के करेटी रोड का है, जहां के रहने वाले जुनेद उर्फ मुन्नू ने हमदर्द बनकर एक महिला सफीना की जिंदगी बर्बाद कर दी. 

सफीना प्रयागराज के लालगोपालगंज की रहने वाली है और माता पिता के साथ मुम्बई में रहती थी. पहले पिता की मौत हुई और मां भी चल बसी. मां बाप की मौत के बाद सफीना भी टीबी जैसी गम्भीर बीमारी में जकड़ गई और अस्पताल में भर्ती हो गई. उसके बाद उसकी भाभी के रिश्तेदार कुंडा निवासी जुनैद हमदर्द बनकर सफीना की सेवा में जुट गया और हमदर्दी जताते हुए उसके नजदीक आ गया.

क्या है पूरा मामला?
इसके बाद जुनैद ने पीड़िता से निकाह कर लिया और उसके बाद फ्रॉड करके उसकी पूरी प्रॉपर्टी बेच कर फरार हो गया. पहले प्रॉपर्टी हड़प ली और बाद में उसे तलाक दे दिया. इस धोखे से टूट चुकी सफीना ने कौशांबी जिले के एक युवक से शादी रचाई और दुबई में रहने लगी. खुशहाल जिंदगी जी रही और प्रेग्नेंट सफीना के साथ फ्राड कर जिंदगी तबाह करने वाला जुनैद उसके साथ ब्लैक मेलिंग करते हुए उसके पति को धमकी देता रहा है. जिसके चलते एक बार फिर उसका तलाक हो गया और अब सफीना को जान से मारने की धमकी दे रहा है.

तीन माह की गर्भवती सफीना मामले की शिकायत और इंसाफ की गुहार लेकर पीड़िता कुंडा कोतवाली पहुंची और न्याय की आस में कई दिनों तक चक्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अब महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है. महिला का कहना है कि अब उसके पास कुछ भी बचा नही है और न कोई जानने वाला है, अब वह कहा जाए कुछ समझ मे भी नहीं आ रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: राहुल गांधी के लिए बड़ा खतरा हैं अखिलेश यादव! केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों किया ये दावा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget