एक्सप्लोरर

प्रकाश अंबेडकर का केंद्र सरकार पर आरोप, कहा- बीजेपी ने कभी भी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया

UP News: वाराणसी पहुंचे बाबा साहेब अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने केंद्र सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पर जुबानी हमले किए. उन्होंने पश्चिम बंगाल हिंसा पर राज्य सरकार की भी आलोचना की.

Prakash Ambedkar in Varanasi: देश के सबसे बड़े सियासी अखाड़ा वाराणसी पहुंचे संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के पौत्र प्रकाश अंबेडकर ने केंद्र सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला और स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में भले ही अलग-अलग दलों द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि कोई भी उनके सिद्धांतों पर नहीं चलता. बाबा साहेब इंसानियत को प्राथमिकता देने की बात करते थे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर भी कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम है. वहां राष्ट्रपति शासन लगाना विषय नहीं है.

वाराणसी पहुंचे प्रकाश अंबेडकर ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार भी जाति को लड़ाना चाहती है, जो बिल्कुल उचित नहीं है. बीजेपी ने कभी भी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया. आरएसएस और हिंदू महासभा के लोगों ने हिंदू कोड बिल के साथ-साथ अंबेडकर जी का भी पुतला जलाया था. क्या आज तक बीजेपी ने अपने सहयोगी संगठन से इस विषय पर कुछ बोला. कभी माफी नहीं मांगी, इसलिए उनका यह कहना सही नहीं कि वह बाबा साहेब का सम्मान करते हैं. 

प्रकाश अंबेडकर ने बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की
उत्तर प्रदेश की बुलडोजर कार्रवाई पर भी जमकर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, किसी के भी घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने का अधिकार किसी के पास नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने जरूर इस पर टिप्पणी की है, लेकिन इस प्रकार की कार्रवाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने जैसी टिप्पणी आनी चाहिए थी.

इसके अलावा देशभर के अल्पसंख्यक वर्ग पर भी प्रकाश अंबेडकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख, जैन को धर्म के नाम पर डराया जा रहा है, जो बिल्कुल सही नहीं है. वहीं पश्चिम बंगाल की घटना पर भी कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है. सुप्रीम कोर्ट को प्रदेश सरकार को जेल में डाल देना चाहिए. जैसा बोएंगे वैसा उपज होगा. कट्टरपंथी राजनीति का ही यह परिणाम है. हिंसक घटना पर राष्ट्रपति शासन लगाना विषय नहीं है. 

यह भी पढ़ें- वक्फ बिल पर मंत्री अनुप बाल्मीकि बोले- 'मुसलमान का हक छिना गया, सरकार दिलाना चाहती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget