एक्सप्लोरर

Lockdown नौ मिनट के ब्लैक आउट से ग्रिड पर खतरा नहीं, बिजली मंत्रालय ने कहा- हमारी पूरी तैयारी

पीएम की अपील पर नौ मिनट के लिये सभी लाइटें बंद करने के आह्वान पर सरकार की सफाई आयी है। बिजली मंत्रालय का कहना है कि ग्रिड पर किसी प्रकार को कोई भी खतरा नहीं है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि रविवार यानि आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिये अपने घर की लाइटें बंद कर बालकनी में दीया, टॉर्च या मोमबत्ती जलाये। पीएम के आह्वान के बाद ऐसी आशंका जतायी जा रही थी कि अचानक बत्ती बुझने पर बिजली आपूर्ति की मांग एकाएक नीचे गिरेगी, इसकी वजह पॉवर ग्रिड के फेल होने का खतरा हो सकता है। लेकिन इस बीच ऊर्जा मंत्रालय ने सफाई देते हुये कहा है कि ये आशंका निराधार है और भारत में ग्रिड व्यवस्था बहुत मजबूत है। इसके अलावा विभाग ने कहा कि मांग में अचानक आने वाले अंतर से निपटने में ग्रिड में पर्याप्त तैयारी रहती है। मंत्रालय ने साफ़ किया है कि पीएम ने लोगों से इच्छानुसार रविवार रात 9 बजे सिर्फ घरों की बत्तियां बुझाने को कहा है।

मंत्रालय के मुताबिक पीएम की अपील में फ्रिज, टीवी, कम्प्यूटर और एसी जैसे घरेलू विद्युत उपकरणों को बंद करने के लिए नहीं कहा गया है। मंत्रालय ने ये भी साफ़ किया है कि उस दौरान अस्पताल, पुलिस स्टेशन, नगर निगम कार्यालय जैसी आवश्यक सेवाओं में बिजली जारी रहेगी और पीएम की अपील केवल घरों में बत्तियां बुझाने को लेकर है। मंत्रालय ने सभी स्थानीय निकायों और नगर निगमों को एडवाइजरी जारी कर हिदायत दी है कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्ट्रीट लाइटें जलती रहनी चाहिए। उधर देश भर के बिजली ग्रिड का प्रबंधन करने वाली सरकारी कंपनी पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानि POSOCO ने भी तमाम क्षेत्रीय ग्रिडों को एक एडवाइजरी जारी कर तकनीति दिशा निर्देश दिया है।

13 पन्नों की एडवाइजरी में इस दौरान उठाए जाने वाले एहतियातों की पूरी सूची दी गई है। पीएम की अपील के बाद से ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने पीएम पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने इसे इवेंट मैनेजमेंट करार देते हुए वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने की नसीहत दी। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ग्रिड फेल होने की आशंका जताते हुए सरकार से तैयार रहने की मांग की जिसके बाद ये मामला और गरमा गया है।

पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक इस दौरान 12 से 13 गीगावाट का भार पड़ेगा वो भी दो से चार मिनट तक और नौ मिनट बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। इससे निपटने के लिए मांग में गिरावट को हाइड्रो और गैस संसाधनों की मदद से नियंत्रित किया जाएगा। शाम 6:10 से रात 8 बजे तक हाइड्रो पावर उत्पादन कम कर दिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह
'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह
'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद
'डर-डर कर किया काम, फिर...' सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद
भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार
'अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली...', फलाहारी महाराज के बयान से हलचल
'अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली...', फलाहारी महाराज के बयान से हलचल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
Embed widget