एक्सप्लोरर

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं से CM धामी ने की भेंट, व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

Uttarakhand News: CM धामी ने शनिवार को भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे भंडारे में भी भाग लिया.

Chardham Yatra News: चारधाम यात्रा 2025 की शुभ शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं से भेंट कर यात्रा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सीधा फीडबैक प्राप्त किया.

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए जाना कि यात्रा के दौरान उन्हें किन-किन प्रकार की सुविधाएं मिल रही है और भविष्य में और क्या सुधार अपेक्षित हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

धार्मिक सेवा मेरे लिए सौभाग्य का विषय- सीएम धामी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बदरीनाथ धाम में मास्टरप्लान के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की भी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि मास्टरप्लान के अंतर्गत श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है. इसमें मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, पैदल मार्गों का सुधार, जल निकासी व्यवस्था, पार्किंग क्षेत्र, विश्रामगृह और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने धाम में चल रहे भंडारे में भी भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर अपनी सहभागिता दर्ज की. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक सेवा उनके लिए एक सौभाग्य का विषय है और उनका प्रयास है कि हर श्रद्धालु को देवभूमि में दिव्यता और सुविधा दोनों का अनुभव हो. मुख्यमंत्री ने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और विश्वस्तरीय पहचान देने का निरंतर कार्य कर रही है. श्री केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धामों का पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण इसी दिशा में एक सशक्त कदम है."

सीएम धामी ने सभी विभागों को दिया निर्देश 
उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि भगवान बदरी विशाल के आशीर्वाद और केंद्र सरकार के सहयोग से चारधाम यात्रा 2025 इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या और व्यवस्थाओं की दृष्टि से नए कीर्तिमान स्थापित करेगी. मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा काल के दौरान समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि प्रदेश की प्रतिष्ठा को और अधिक बल मिले.

ध्यान देने योग्य है कि चारधाम यात्रा हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करती है और यह राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक धुरी मानी जाती है. राज्य सरकार की ओर से यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा 2025: बदरीनाथ मंदिर के खुले कपाट, PM मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget