एक्सप्लोरर

यूपी में एसपी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी से राजनीति गर्म, राजीव राय ने IT रेड पर कही यह बड़ी बात 

यूपी में समाजवादी पार्टी नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स छापे को लेकर बड़ा खुलासा हुई है. सूत्रों के मुताबिक 200 करोड़ की कर चोरी का पता चला है. आरोपियों के दुबई और बाकी देशों से भी जुड़े हो सकते हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. सबसे बड़ी बात ये कि जितने लोगों के ठिकाने पर छापा पड़ा है. सभी अखिलेश यादव के करीबी हैं. आज 12.30 बजे अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. कल भी उन्होंने छापों को लेकर बीजेपी पर जमकर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार संस्थाओं के जरिए चुनाव लड़ रही है. 

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा, ''ये जनता का चुनाव है. जहां बीजेपी को हार का डर सता रहा है. इसिलिए आईटी विभाग यूपी आ रहा है. इस पर बीजेपी नेताओं ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उस पर कार्रवाई होगी.'' 

छापेमारी पर क्या बोले सपा प्रवक्ता राजीव राय?
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर पर आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई 16 घंटे तक चलने के बाद खत्म हो चुकी है.इसके बाद राजीव राय ने दावा किया दिनभर की तलाशी के बाद आयकर विभाग को सिर्फ 17 हजार रुपए मिले. 

सपा नेता राजीव राय ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''मेरे घर से 17, 750 रुपये पकड़े गए. मेरी मां के इलाज के लिए रखे पैसे पकड़े गए. चुनाव से पहले इस तरह की कार्रवाई से हम डरने वाले नहीं हैं. मेरा अपराध सिर्फ इतना है कि कोरोना शुरू होने के बाद मैंने लोगों के घर घर में खाना पहुंचाया. अपने पैसे से मदद पहुंचायी.''

राजीव राय ने कहा, ''आज से पहले मेरे नाम के आगे कोई विवाद रहा हो या फिर कहीं से कुछ हुआ हो तो बताएं. मेरे तो दुश्मन भी मेरे बारे में गलत नहीं बोलते. अखिलेश यादव हमारे नेता उनके हमारी बात होती रहती है. मैं जल्द लखनऊ पहुंचकर उनसे मुलाकात करूंगा.''

उन्होंने कहा, ''बाकी जिन सपा के नेताओं के घर छापेमारी हुई है उनके साथ मेरा कोई कारोबारी रिश्ता नहीं है. मेरे कई पत्रकार साथियों ने पहले भी कहा था कि आप बीजेपी के ऊपर तीखा हमला करते हैं, इसलिए आपको बचकर रहना चाहिए.''

कैसे हुई छापेमारी, राजीव राय ने दी पूरी जानकारी
राजीव राय ने बताया कि 18 तारीख की सुबह 7:00 बजे इनकम टैक्स की टीम राजीव राय के मऊ स्थित निवास/कैंप कार्यालय पर सुबह सुबह आधमके और सोए हुए नेता राजीव राय को उठाकर अपना परिचय देते हुए छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी. यह कार्रवाई उनके लगभग पांच से छह ठिकानों पर एक साथ की गई जिसमें सपा नेता का आरोप है कि उनके और उनके परिजनों और रिश्तेदारों को गैर कानूनी रूप रूप से बंधक बनाया गया और इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. 

इस कार्रवाई में राजीव राय के मऊ स्थित आवास से 17हज़ार घर के खर्चे के लिए रखे रुपए इनकम टैक्स की टीम के हाथ लगे जिसे टीम ने छोड़ दिया. राजीव राय ने बताया कि उनके मोबाइल का पूरा डाटा क्लोन करके आईटी टीम ने ले लिया है. राजीव राय से जब यह पूछा गया कि किसी तरह का विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई मिसबिहेव भी किया गया तो उन्होंने बताया कि नहीं अधिकारियों का नेचर बहुत ही को-ऑपरेटिव रहा.

ये भी पढें: Omicron in India: देश में बढ़ी ओमिक्रोन की आफत, अबतक 145 केस दर्ज, जानिए राज्यों की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget