एक्सप्लोरर

UP Election 2022: AAP के फ्री बिजली के वादे के बाद सियासी दलों में बेचैनी, अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

UP Election 2022: यूपी में AAP ने बड़ा एलान करे हुए मुफ्त बिजली देने का वादा कर अन्य सियासी दलों के लिए चुनौती पेश की है. वहीं, सपा ने कहा कि, उनकी सरकार ने बिजली को लिए बहुत काम किया.

Reaction of Political Parties on AAP Free Electricity: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) से पहले सियासी दल अपनी मुफ्त स्कीम के साथ जनता के बीच हाजिर हो रहे हैं. आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने लखनऊ में घोषणा की, कि, अगर वो सरकार बनाएंगे तो यूपी के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली (300 Unit Free Electricity) दी जाएगी. इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का साफ तौर पर कहना है कि, जितना काम बिजली के लिए उनकी सरकार में हुआ किसी ने नहीं किया है और जब वो सरकार में आएंगे तो गरीबों को, किसान को व्यापारी को सभी को बेहतर बिजली मिलेगी. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनके मेनिफेस्टो में बिजली को लेकर क्या घोषणा होगी, लेकिन ये संकेत साफ दे दिए कि बिजली के बहाने जनता को रिझाने में वह भी पीछे नहीं रहेंगे. 

आप के एलान से अन्य दलों में बेचैनी

उत्तर प्रदेश में चुनाव अब बेहद करीब है और ऐसे में सियासी दल जनता के बीच अपनी चुनावी घोषणाओं को लेकर जा रहे हैं. आज लखनऊ में आम आदमी पार्टी ने घोषणा की, उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे तो यहां के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी. किसी से बकाया बिजली बिल नहीं लिया जाएगा. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया. आम आदमी पार्टी यूपी के चुनाव में एक तरीके से लीड लेती नजर आ रही है, क्योंकि कल ही पार्टी ने 100 संभावित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की और आज अपने उस गेम चेंजर स्कीम को भी अनाउंस कर दिया, जिसने दिल्ली में सरकार बनाने में उनकी सबसे बड़ी मदद की.

अखिलेश ने इशारों में कही बड़ी बात 

अब भला बात बिजली पर हो रही हो तो अखिलेश यादव कैसे चुप बैठते, अखिलेश यादव ने तो तमाम बिजली घरों के नाम गिना दिए और कहा कि, इन सारे बिजली घरों के निर्माण का काम उनकी सरकार में शुरू हुआ था और जब यह बनकर तैयार हो जाएंगे तो उत्तर प्रदेश में बिजली की व्यवस्था बहुत बेहतर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का जितना काम समाजवादी पार्टी सरकार में हुआ, उतना किसी भी सरकार में नहीं हुआ. अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि, अगर उनकी सरकार आती है तो वह किसानों को गरीबों को व्यापारियों को सभी को बेहतर बिजली देंगे हालांकि, उन्होंने मुफ्त का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों इशारों में यह संकेत दिए कि समाजवादी पार्टी के भी मेनिफेस्टो में बिजली के मुद्दे को प्रमुख स्थान दिया जाएगा.

कांग्रेस ने कहा- हमारा मुद्दा चुरा लिया 

दूसरी तरफ, कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी पर अपने पुराने वादों को चुराने का आरोप लगा रही है. कांग्रेस पार्टी का साफ तौर पर कहना है कि, यूपी में कांग्रेस के सत्ता में आने पर सभी के पुराने बिजली बिल माफ करेगी, सब को मुफ्त बिजली देगी और यूपी में बिजली की दशा को सुधारने का काम किया
 जाएगा. 

यूपी के विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने का ही वक्त बचा है, इसलिए अब सियासी दल अपनी घोषणाओं, मुफ्त स्कीमों के जरिए जनता को लुभाने में जुट गई हैं, लेकिन जनता को यह मुफ्त स्कीम कितनी पसंद आती है इसका फैसला तो 2022 के चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा.

ये भी पढ़ें.

भारी बारिश से लखनऊ का हाल बेहाल, कई इलाकों में भरा पानी, DM ने कहा- बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget