एक्सप्लोरर

यूपी: आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पुलिस-किसानों के बीच तनातनी, कई हिरासत में लिए गए

किसान आंदोलन में तमाम राजनैतिक दल भी शामिल हो रहे हैं. वहीं शनिवार को किसानों ने विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को टोल मुक्त कर दिया और कई जगह धरने पर बैठे गये. इस बीच पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया.

आगरा: नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को किसानों ने कई टोल प्लाजा को टोल मुक्त करा दिया. जबकि खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे, आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी हो गई. पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया. टोल प्लाजा और राजमार्ग पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया. किसान नेताओं को नजरबंद भी किया गया है.

किसान आंदोलन के 17वें दिन शनिवार दोपहर को भाकियू भानु गुट के सैकड़ों किसान आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित बरौस टोल प्लाजा को बंद करने के लिए पहुंचे लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर ही पुलिस ने किसानों को रोक दिया. इस पर किसानों की पुलिस से तकरार हो गई.

आगरा में सुरक्षा कड़ी की गई

किसानों के आंदोलन को देखते हुए आगरा में भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है. यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर खुद एसएसपी शुक्रवार से निगरानी रखे हुए हैं. आगरा-मथुरा हाइवे पर भी पुलिस का पहरा है.

किसान नेताओं के आह्वान पर शनिवार को आगरा के किसान नेताओं ने इनर रिंग रोड रहनकलां टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल बैरियर हटाकर उसे टोल मुक्त कर दिया और टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गये.

हिरासत में लिये गये किसान नेता 

वहीं, किसान नेताओं के पीछे आती भीड़ को देखते हुए एसपी सिटी रोहन पी बौत्रे, एडीएम एत्मादपुर अर्चना सिंह ने किसानों के हंगामे को देखते हुए किसान नेता श्याम सिंह चाहर, सोमवीर यादव, मुकेश पाठक, लाखन सिंह त्यागी को हिरासत में ले लिया.

उधर, थाना डौकी क्षेत्र में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां को घर पर ही नजरबंद कर दिया. वहीं छावनी क्षेत्र में सपा नेता ममता टपलू को पुलिस ने घर पर ही नजर बंद कर दिया. इनके अलावा अन्य राजनैतिक दलों के पार्टी नेताओं को भी नजरबंद किया गया.

ये भी पढ़ें.

गाजियाबाद: कैलाश मानसरोवर भवन का सीएम योगी ने किया उद्घाटन,कहा-'अब काम तेजी से हो रहे हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget