एक्सप्लोरर

गोंडा में शकीना हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने ली जान

UP News: गोंडा पुलिस ने 30 वर्षीय शकीना हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी कातिल प्रेमी विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों का 3 सालों से एक दूसरे से संपर्क था. प्रेमी ने बताई हत्या की वजह.

Gonda Crime News: खबर गोंडा से है, जहां इटियाथोक पुलिस द्वारा 30 वर्षीय शकीना हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी कातिल प्रेमी विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद यादव के कब्जे से आलाकत्ल घटना में प्रयोग की गई चाकू बरामद हुई है. दरअसल मृतका सकीना से बलरामपुर के रहने वाले आरोपी विनोद कुमार यादव का बीते 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से बीते 3 सालों से संपर्क में थे.

वर्ष 2022 में आरोपी विनोद कुमार यादव ने दूसरे से शादी कर ली. बीते 7 मार्च 2025 को आरोपी विनोद कुमार यादव का गौना संस्कार कार्यक्रम था. गौना आने की बात की जानकारी मिलते ही प्रेमिका बार-बार विनोद कुमार यादव को फोन करके मिलने के लिए बुला रही थी. और शादीशुदा बीवी के साथ रहने की जगह खुद के साथ रहने का दबाव बना रही थी.

मामले में एसपी विनीत जायसवाल ने क्या बोला?
बीते 09 मार्च को देर रात मुलाकात के दौरान आरोपी विनोद कुमार यादव ने प्रेमिका के गले पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी और शव को बाग में छोड़कर फरार हो गया. आरोपी विनोद यादव को इटियाथोक पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करके पूरी घटना का खुलासा किया गया है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

वहीं SP विनीत जायसवाल ने बताया कि आज थाना इटियाथोक क्षेत्र में दिनांक 09 मार्च की रात्रि में थाना इटियाथोक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शकीना उर्फ हसीना पत्नी मो0 नसीम निवासी शिवदयालपुर श्रीदत्तनगर जनपद बलरामपुर, जो अपने मायके बरेली विश्रामपुर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा में रहती थी, का शव लक्ष्मणपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा है. इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया. शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया. 

पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की. मृतका के पिता मोहर्रम अली की लिखित तहरीर पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया. पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस एसओजी और सर्विलांस सहित पुलिस टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक को घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे. 

आज थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर 48 घंटों के भीतर ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये हत्याभियुक्त विनोद कुमार यादव पुत्र गंगाराम यादव निवासी ग्राम कुसमौरा उदयपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को बग्गी रोड के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया हैं. आलाकत्ल चाकू बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आर्मस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है .

आरोपी ने बताई मौत की वजह
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका मृतका से पिछले 03 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दिनांक 07 मार्च अभियुक्त का गौना हो जाने के कारण मृतका से सबंध नही रखना चाहता था. मृतका द्वारा पिछले 03 वर्षो से चल रहे प्रेम प्रसंग का हवाला देकर मिलने के लिए दबाव बना रही थी. जिसके कारण अभियुक्त द्वारा लक्ष्मणपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में मृतका को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु मृतका बात मानने को तैयार नही थी. जिससे परेशान होकर मृतका को गन्ने के खेत में चाकू से गला रेत कर के हत्या कर दी और उसके बाद वह फरार हो गया.

यह भी पढ़ें- नोएडा: कई गाड़ियों को धक्का मारने वाला Thar ड्राइवर गिरफ्तार, किया गया 38,500 रुपये का चालान

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोगों की मौत, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोगों की मौत, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget