एक्सप्लोरर

अलीगढ़: धारा 144 के उल्लंघन पर एक हजार से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज हुआ

नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। एएमयू छात्रों द्वारा निकाले गये मार्च को लेकर अलीगढ़ पुलिस ने 1200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है

अलीगढ़, एबीपी गंगा। अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दो दिन पूर्व हजारों छात्र, छात्राओं, टीचर व अन्य लोगों ने CAA के विरोध में एवं छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में परिसर के अंदर बिना अनुमति के कैंडल मार्च निकाला था। अब इन कैंडल मार्च निकालने वाले 1000-1200 लोगों के खिलाफ अलीगढ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन्स में सब इंसपेक्टर निजामुद्दीन ने ये मामला उक्त लोगों के खिलाफ धारा 188, 341 आईपीसी के तहत दर्ज कराया है। उधर आज 25 दिसंबर को एएमयू के गेट पर छात्रों द्वारा एक बैठक बुलाई गई है जिसे लेकर कैंपस के बाहर आज भारी फोर्स तैनात है।

दरअसल 23 दिसंबर की शाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ टीचरों द्वारा सीएए के विरोध में एक कैंडल मार्च चुंगी गेट से बाबे सय्यद गेट तक निकाला गया था। इस प्रोटेस्ट मार्च में हजारों एएमयू छात्र छात्राओं के साथ टीचर एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। इस दौरान छात्र छात्राओं ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी के नाम एसीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्र छात्राओं ने मांग की थी कि केंद्र सरकार द्वारा जो सीएए एक्ट लागू की गई है उसे तत्काल खत्म किया जाए और जिस तरह से कैंपस के अंदर घुसकर पुलिस द्वारा शांत प्रिय माहौल में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर बर्बरता दिखाई गई थी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार को हटाया जाए। इन मांगों को लेकर परसों शाम 5:00 बजे प्रोटेस्ट मार्च शुरू किया गया और लगभग 7:00 बजे तक प्रोटेस्ट मार्च चला था।

सीओ अनिल समानिया ने बताया कि लोगों द्वारा बिना अनुमति के कैंडल मार्च निकाला गया था। शहर में धारा 144 लगी हुई है। उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया। जिस वजह से 1000-1200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर आज भी कुछ छात्रों ने AMU गेट पर मीटिंग कॉल की है जिसे ध्यान में रखते हुए परिसर के बाहर भारी फोर्स तैनात किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget