एक्सप्लोरर

UP Police Action: फतेहपुर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, विधानसभा चुनाव में खपाने की थी योजना

पुलिस को फतेहपुर में बड़ी कामयबी हाथ लगी है. दरअसल पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इन हथियारों को विधानसभा चुनाव में खपाने की तैयारी की जा रही थी.

UP Police Action: यूपी पुलिस को फतेहपुर में बड़ी कामयबी हाथ लगी है. दरअसल पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. फैक्ट्री में निर्मित इन अवैध हथियारों को विधानसभा चुनाव 2022 में खपाने की योजाना बनाई गई थी. पुलिस ने अपने इस रेड में 14 निर्मित, 2 अर्धनिर्मित तमंचे बरामद किए हैं. इसके अलावा पुलिस ने एक शातिर अपराधी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमें में आरोपी था.

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
 फतेहपुर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था खराब करने को लेकर एक शातिर अपराधी द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री में असलहा बनाया जा रहा था. जिसका मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बने अधबने तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण बरामद करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी पर गुंडा एक्ट सहित 21 मुकदमा दर्ज है. जिसका खुलासा पुलिस ने किया है.

खण्डहर में चल रही थी अवैध फैक्ट्री
एसपी राजेश कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धानेमऊ गांव के पास एक खण्डहर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मुखबिर ने पुलिस को दी. जिस पर बिंदकी कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव व एसओजी टीम प्रभारी विनोद मिश्रा ने टीम के साथ छापेमारी कर मौके से 14 बने तमंचा व दो अर्धनिर्मित तमंचा सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है. पकड़ा गया चुन्नू पाल पुत्र सुंदर पाल निवासी अडार हुसैनगंज जिसके खिलाफ हुसैनगंज थाना में 21 मुकदमा पहले से दर्ज है. यह शातिर अपराधी 6 बार जेल जा चुका है और जेल से छूटने के बाद जिले के अलग अलग जगह जंगल व खण्डहर में अवैध शस्त्र बनाने का काम करते है पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की एसपी ने घोषणा की है.

यह भी पढ़ें:

NCERT New Textbooks: महामारी के बीच स्टूडेंट्स के बोझ को कम करने के लिए NCERT ने उठाया यह कदम, जानें क्या है योजना

UP Chunav 2022: विधानसभा चुनाव के पहले एक्शन मोड में यूपी पुलिस, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget