एक्सप्लोरर

गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में चली गोलियां, एक जवान समेत दो बदमाश घायल

हरदोई में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस का जवान भी जख्मी हो गया है।

हरदोई, एबीपी गंगा। जिले में गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चली। फायरिंग के दौरान पुलिस का एक जवान जख्मी हुआ है। वहीं, पुलिस की गोली से भी दो बदमाश घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, बेनीगंज थाना के कल्याणपुर के पास पुलिस को मुखबिरों द्वारा गौ तस्करों की सूचना मिली थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ गौ तस्कर गाड़ी में मांस भर रहे हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दबिश दी। इसी दौरान वहां मौजूद गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी सत्य प्रकाश घायल हो गए। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को भी गोली लग गई। बदमाश मुजीब और हसीब गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस दौरान तीन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने जिन दो बदमाशों को पकड़ा है उनके ऊपर कई धाराओं में मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बदमाशों के पास से 14 क्विंटल मांस 2 चाकू, रस्सी और गौ तस्करी का अन्य सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget